उत्तरप्रदेशक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरसामाजिक

पत्नी को शादी के 8 साल बाद पता चली पति की असलियत, सन्न रह गयी पत्नी

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में लव जिहाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पत्नी को शादी के 8 साल बाद पति की असलियत का पता चला। यहां एक हिंदू महिला से मुस्लिम लड़के ने नाम बदल कर पहले प्यार किया, फिर शादी कर ली। आठ साल तक दोनों साथ रहे, लेकिन पत्नी को उसके धर्म के बारे में भनक तक नहीं लगी, लेकिन अब उसका राज खुल चुका है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शादी के 8 साल बाद पता चला पति मुस्लिम है
हिंदू लड़कियों को अपने प्यार के जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन के मामले लगातार सामने आते रहते हैं। हिंदू संगठन लव जिहाद के खिलाफ लगातार मुखर रहते हैं। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की रिलीज के बाद तो इस मुद्दे पर नए सिरे से बहस छिड़ गई थी। इसके बावजूद इस तरह के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला दिल्ली से सटे गाजियाबाद में सामने आया है। लेकिन लव जिहाद और धर्मांतरण से जुड़ा ये केस दूसरों से बहुत अलग है। इस मामले में हैरानी की बात ये है कि पीड़ित महिला को शादी के आठ साल बाद पता चला कि उसका पति हिंदू नहीं है। राज खुल जाने के बाद आरोपी पति उस पर धर्मांतरण का दबाव बनाने लगा।

अर्चना के मुताबिक, आरोपी से उसकी मुलाकात शादी के कुछ महीने पहले ही हुई थी। उसने अपना नाम रिकी बताया था। दोनों के बीच प्यार हुआ और परिजनों की सहमति पर उसने उसके साथ शादी कर ली। इसके बाद दोनों दिल्ली के वजीराबाद में ही साथ रहने लगे। इस बीच पांच साल के अंदर उनके दो बच्चे भी हो गए। इसी बीच अर्चना को जब अपने पति की असलियत का पता चला तो वो सन्न रह गई। रिकी मुस्लिम निकला। उसका असली नाम नावेद है। उसने शुरू में इसका विरोध किया, लेकिन बच्चों की वजह से चुप हो गई। इसका फायदा उठाकर नावेद उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। कई बार घर मौलवी को लाकर धर्म बदलवाने की कोशिश की, लेकिन उसने विरोध कर दिया।

ऐसे चल रहा था धर्म परिवर्तन कराने वालों का रैकेट
यहां तक कि घर के लोगों से इस्लाम अपनाने को कहती है। शिकायत मिलते ही गाजियाबाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। लड़की नोएडा के कॉल सेंटर में काम करती थी। राहिल भी वहीं काम करता था। पूछताछ में परिवार वालों ने पुलिस को यह भी बताया कि लड़के ने शुरू में बेटी को अपना नाम राहुल अग्रवाल बताया था। इसके बाद पुलिस ने खोड़ा थाने में एफआईआर दर्ज की और राहुल को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में बताया कि साल 2017 में उसने मोहम्मद अब्दुल्ला उर्फ सौरभ खुराना से मिलने के बाद इस्लाम धर्म अपनाया था। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button