उत्तराखंडबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

ज्यादा ठंड और घने कोहरे के कारण उत्तराखंड के सारे स्कूल 15 जनवरी तक बंद

देहरादून। उत्तराखंड के स्कूलों में अत्यधिक ठंड और घने कोहरे को देखते हुए छुट्टियां बढ़ा दी हैं। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने सोमवार ये आदेश जारी कर दिया है। इसके चलते स्कूलों की मंगलवार से शुरू होने जा रहे प्री बोर्ड परीक्षा भी अब पीछे खिसक जायेगी। उत्तराखंड के सभी सरकारी, गैर सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और पब्लिक स्कूलों में 15 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।

सोमवार को महानिदेशक ने जारी किया आदेश


शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने सोमवार को स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी कर दिया है। विदित हो कि इन दिनों राज्य में कड़ाके की ठंड का पड़ रही है। बेहद घने कोहरे के कारण मैदानी इलाकों में एक मीटर तक की दूरी में भी कुछ नहीं दिखाई दे रहा है। इससे कारण सड़क हादसे होने की भी आशंका बनी रहती है।

आदेश को सख्ती से लागू करने का फरमान जारी
इन सभी खतरों को देखते हुए उत्तराखंड सरकार  एहतियातन सरकार ने प्रदेश के सभी स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद रखने के आदेश जारी कर दिया है और इसे सख्ती से लागू करने का फरमान जारी किया। बता दें कि अधिकांश स्कूल मंगलवार, यानी 10 जनवरी से खुलने वाले थे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून मुकुल कुमार सती ने पुष्टि की। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button