उत्तराखंडबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

उत्तराखंड के नवनियुक्त डीजीपी अभिनव कुमार ने संभाला कार्यभार, चुनौतियां गिनाईं

देहरादून। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार गुरुवार को रिटायर हो गए हैं। जिससे बाद नियुक्त डीजीपी अभिनव कुमार ने विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा वर्तमान समय में सबसे बड़ी चुनौती यातायात को दुरुस्त करने की है। उन्होंने कहा वर्तमान समय में जाम की समस्या से आम जनता को दो-चार होना पड़ रहा है, लिहाजा, यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने पर विशेष फोकस रहेगा। प्रदेश में क्राइम की घटनाएं भी होती हैं, लेकिन क्राइम की घटनाओं से अधिक यातायात व्यवस्था चुनौती बनी हुई है, जिस पर युद्ध स्तर पर कार्यवाही करनी होगी।

साइबर क्राइम सबसे बड़ी चुनौती: अभिनव कुमार
नियुक्त डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा साइबर क्राइम भी एक बड़ी चुनौती है। साइबर क्राइम प्रदेश के सुदूर क्षेत्रों तक पहुंच गया है। प्रदेश में ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप भी बड़ी चुनौती है। मुख्यमंत्री धामी के 2025 तक नशा मुक्ति उत्तराखंड का लक्ष्य पर बेहतर रूप से काम करने की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि उभरते हुए क्राइम को देखते हुए पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग में भी बदलाव करने की जरूरत है। इसके अलावा साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव भी सही ढंग से संपन्न कराना भी उनकी चुनौती है।

जिला स्तर पर अधिकारियों को काम करने की आजादी मिलेगी
उन्होंने कहा जिला स्तर के अधिकारियों को कमा करने की पूरी आजादी मिले। उनको जरूरत के हिसाब से संसाधन मिले, इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यही नहीं, अपने कॉलेज टाइम का जिक्र करते हुए अभिनव कुमार ने कहा 1983 में वो देहरादून में पढ़ाई कर रहे थे, उस दौरान देहरादून में काफी अधिक हरियाली हुआ करती थी, लेकिन इन 40 सालों में देहरादून का नक्शा ही बदल गया है। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button