उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीतिशिक्षासामाजिक

उत्तराखंड में कांग्रेस को तगड़ा झटका, दो बड़े चेहरों ने पार्टी को कहा बाय-बाय

देहरादून। उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के दो बड़े चर्चित चेहर महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश रमन और पार्टी के प्रवक्ता तथा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र प्रसाद रतूड़ी ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया।

उत्तराखंड में सोमवार सुबह कांग्रेस के लिए बुरी खबर लेकर आया। डा. राजेंद्र प्रसाद रतूड़ी और महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश रमन ने सोशल मीडिया द्वारा पार्टी छोड़ने की घोषणा की है। कहा जा रहा है कि दोनों दिग्गज नेता आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

कमलेश रमन ने प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस को लिखे एक पत्र में कहा कि पिछले तीन दशक से कांग्रेस से जुड़ी रहीं और समर्पित भाव से अपना जो भी सहयोग हो सकता था, कांग्रेस पार्टी को दिया। लेकिन कुछ समय से मैं अपने आपको उपेक्षित महसूस कर रही हूं। उपेक्षा एवं अंतर्कलह से आहत होकर मैं बहुत ही दुखी मन से कांग्रेस के सभी पदों के साथ प्राथमिक सदस्यता से अपने आपको मुक्त कर रही हूं।

वहीं, डा. रतूड़ी ने लिखा कि, ‘आज मन अत्यंत व्यथित है। मैंने अपने जीवन के 45 साल कांग्रेस पार्टी को दिए और अब कांग्रेस के जो हालात हैं वह भविष्य के लिए अच्छा संकेत नहीं है। पार्टी नेतृत्व जिस तरह से फैसला ले रहा है, जैसी अंतर्कलह पार्टी के अंदर चल रही है, वह सब दुखद है। पार्टी में गुटबाजी चरम पर है। कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व नहीं चाहता कि 2027 में पार्टी चुनाव जीते। चंपावत चुनाव में हुई पार्टी की दुर्गति के बाद बड़े नेता लगातार सोशल मीडिया पर भड़ास निकाल रहे हैं। उससे कार्यकर्ता निराश हैं। इसलिए मैं आज आहत होकर कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से अपने को मुक्त करता हूं और कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।’

 

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button