देश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नर

सीमा हैदर के बाद एक और पाकिस्तानी लड़की समीर से शादी करने पहुंची भारत

Listen to this article

अमृतसर (पंजाब)। सीमा हैदर के बाद भारत की बहू बनने के लिए पाकिस्तान के कराची की बेटी जावरिया खानम कोलकाता के समीर से शादी करने मंगलवार को वाघा सीमा के रास्ते भारत पहुंची। होने वाले पति समीर खान और सास-ससुर ने जावरिया खानम का ज्वाइंट चेक पोस्ट (जेसीपी) अटारी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया।

जावरिया खान को 45 दिन का मिला है वीजा
कोलकाता के रहने वाले समीर खान ने भारत सरकार से अपनी मंगेतर के वीजा की अपील की थी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी वीजा देने की गुहार लगाई थी। आखिर उनकी कोशिश रंग लाई। पाकिस्तान की बेटी खानम 45 दिनों के वीजे पर भारत पहुंची हैं। समीर खान अपनी भावी पत्नी जावरिया खानम को अपने पिता युसुफजई व अन्य के साथ अटारी से श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लेकर पहुंचे। यहां से सभी लोग फ्लाइट के जरिए कोलकाता के लिए रवाना हो गए।

दो बार रद्द हो गया था वीजा
गौर हो कि कराची निवासी 21 वर्षीय जावरिया खानम ने दो बार भारत के वीजा के लिए आवेदन किया था। दोनों बार वीजा अस्वीकार होने के बाद सोशल एक्टिविस्ट व पत्रकार कादियां की मदद के बाद भारत सरकार ने समीर खान की मंगेतर को 45 दिनों का वीजा दिया है। https://sarthakpahal.com/

कादियां निवासी मकबूल अहमद का विवाह फैसलाबाद की रहने वाली ताहिरा मकबूल से 2003 में हुआ था। उनका विवाह काफी सुर्खियों में रहा था। इसके बाद अनेक पाकिस्तानी दुल्हनें उनसे संर्पक करके वीजा के लिए मदद मांगती रहती हैं। वह एक दर्जन से भी अधिक पाकिस्तानी विवाहिताओं को भारत का वीजा दिलवा चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button