उत्तराखंडबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नर

गढ़वाल, कुमाऊं मंडल के पूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए 3 जनवरी से नि:शुल्क भर्ती प्रशिक्षण शिविर

Listen to this article

देहरादून। ले. कर्नल (अप्रा.) /जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने जीएस चन्द ने अवगत कराया कि गढ़वाल मंडल एवं कुमांऊ मंडल के भूतपूर्व सैनिकों / सैनिक विधवाओं के पुत्रों को सेना/ नौ सेना/ वायुसेना एवं पुलिस / अर्धसैनिक बल में भर्ती हेतु 3 जनवरी 2024 से 56 दिनों का निशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन राज्य सैनिक विश्राम गृह देहरादून में किया जायेगा।

देहरादून के प्रशिक्षणार्थियों का चयन 27 दिसम्बर 2023 से 2 जनवरी 2024 तक भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर राज्य सैनिक विश्राम गृह. 15-सी कालिदास मार्ग, हाथी बड़कला, देहरादून में किया जायेगा। बाकी अन्य जनपदों के प्रशिक्षणार्थियों का चयन 26 दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2023 तक सम्बन्धित जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा चयनित कर प्रशिक्षणार्थियों को भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर राज्य सैनिक विश्राम गृह 15-सी कालीदास मार्ग हाथी बड़कला देहरादून में दिनांक 2 जनवरी 2024 तक भेजना सुनिश्चित करेंगे।

45 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना चाहिए
प्रशिक्षण के लिए आयु 17/1/2 से 21 वर्ष, शैक्षिक योग्यता मैट्रिक पास (45) प्रतिशत अकों से) हो। (भारतीय मूल के गोरखा हेतु केवल 10वीं पास) है। वजन 46 किग्रा तथा सीना 77-82 सेमी होना चाहिए। सैनिकों के आश्रितों के पास चिकित्सा प्रमाणपत्र, पिता की डिस्चार्ज बुक, रिकॉर्ड्स ऑफिस का पार्ट-2 आर्डर एवं इण्डेमिनिटी बॉंड साथ में लाना अनिवार्य है। https://sarthakpahal.com/

अधिक जानकारी के लिए कार्यालय (मोबाइल न. 7895148803, 9410321614, 8192814463) पर संपर्क कर सकते हैं। उक्त जानकारी जिला सूचना कार्यालय देहरादून की ओर से जारी की गई प्रेस रिलीज के माध्यम से दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button