देश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनवीडियो

दो बाघों के बीच लड़ाई का वीडियो वायरल, दहाड़ने की आवाज से सहम गए पर्यटक, देखें

Listen to this article

चंद्रपुर (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के चंद्रपुर स्थित ताडोबा टाइगर रिजर्व से एक वीडियो वायरल हुआ है। जहां दो बाघ तारू और शम्भू के बीच जमकर लड़ाई हो रही है। उनके दहाड़ने की आवाज से पर्यटक सहम गये। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच यह झगड़ा इलाके को लेकर हुआ। इस घटना उस समय हुई जब पर्यटक जंगल सफारी का मजा ले रहे थे। उसी दौरान दोनों बाघ झाड़ियों से निकले और एक दूसरे पर झपटने लगे। इस लड़ाई को देख मौके पर मौजूद सभी पर्यटक काफी डर गए।

करीब आधे घंटे तक चलती रही लड़ाई
पर्यटकों का कहना है कि बाघों की यह लड़ाई करीब आधा तक घंटे चली। दोनों लड़ते-लड़ते कई बार जिप्सी में बैठे पर्यटकों के नजदीक तक पहुंच गए थे। इस लड़ाई में दोनों घायल हुए हैं। गनीमत यह रही कि बाघों ने किसी भी पर्यटकों हमला नहीं किया।

पर्यटकों के सामने झगड़ने लगे दो खूंखार बाघ
बाघ रुक-रुक कर एक दूसरे पर हमला करते रहे। इस दुर्लभ नजारे को मुंबई के वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर नितिन उले ने अपने कैमरे में कैद किया। नितिन उले ने बताया कि वो 2 दिसंबर को जंगल सफारी के लिए गए थे, तभी तारू और शम्भू सामने आ गए और लड़ने लगे। पर्यटकों के साथ मौजूद सभी जिप्सी ड्राइवर और गाइड अनुभवी थे, उन्होंने पर्यटकों को वहां से सुरक्षित निकाला लिया।

बाघों के दहाड़ने की आवाज से दहर उठा जंगल
दोनों बाघ अपने पिछले पैरों को उठाकर एक दूसरे पर हमला करने लगे। दोनों के दहाड़ने की आवाज इतनी खैफनाक थी की पूरा जंगल दहल उठा था। दोनों बाघ इतने गुस्से में थे कि उनकी आंखें लाल हो चुकी थी। दोनों अपनी नाखुनों से एक दूसरे को नौच रहे थे। दोनों के शरीर से खून बहने लगा। यह लड़ाई करीब आघे घंटे तक चली और दोनों अपने-अपने रास्ते चले गए। इस दौरान मौके पर मौजूद पर्यटकों को जान हलक में अटकी रही। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button