देश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नर

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद को दिया गया जहर? पाक में सोशल मीडिया, इंटरनेट ठप…

Listen to this article

नई दिल्ली। पाकिस्तान में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को जहर देने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि दाऊद की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि इस घटना की पुष्टि नहीं की गई है। पिछले कुछ घंटों से सोशल मीडिया में ऐसी अफवाह फैली है।

पाकिस्तान के सोशल मीडिया में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को जहर देने की चर्चा है। जहर देने के बाद तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस खबर की पुष्टि नहीं की गई है।

पूरे पाकिस्तान में इंटरनेट ठप
पूरे पाकिस्तान में इंटरनेट बंद है। लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स यूज नहीं कर पा रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी PTI की वर्चुअल रैली से ठीक पहले पूरे देश में इंटरनेट बंद हो गया। इंटरनेट ट्रैकिंग एजेंसी ने कहा, पूरे पाकिस्तान में एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर परेशान आ रही है।

मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड है दाऊद इब्राहिम
दाऊद इब्राहिम वर्ष 1993 में मुंबई बम विस्फोट से कुख्यात हुआ। भारत ने उसे मोस्ट वांटेड की सूची में रखा है। उसे भारत में लाने के कई बार प्रयास किए गए। मीडिया में ऐसी खबरें है कि वह पाकिस्तान के करांची में ऐशो-आराम की जिंदगी जी रहा है। कराची के एक दरगाह के पीछे डिफेंस कालोनी में उसका मकान है। मुंबई विस्फोट में 250 से अधिक लोगों की जान चली गई थी जबकि हजार से अधिक लोग घायल हो गए थे। दाऊद इब्राहिम पिछले कई वर्षों से सामने नहीं आया है। उसके कभी दुबई में होने तो कभी कराची में होने के दावे किए जाते हैं। वह यूएन की आतंकी सूची में भी शामिल है। https://sarthakpahal.com/

कड़ी निगरानी में अस्पताल में भर्ती, किसी को जाने की इजाजत नहीं
दाऊद की गैंग के पूर्व सदस्य ने पुष्टि करते हुए बताया कि दाऊद गंभीर बीमारी के चलते कराची के अस्पताल में भर्ती है, दो दिन पहले उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे कड़ी सुरक्षा में रखा गया है और जिस फ्लोर पर वह एडिमट है, वहां किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है। सिर्फ शीर्ष अधिकारियों और परिवार के करीबी लोग ही वहां जा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button