…और अब रोहित मुंबई इंडियंस को देंगे तगड़ा झटका, करेंगे CSK की कप्तानी, रोहित की पत्नी ने किया कन्फर्म

स्पोर्ट्स डेस्क, 19 दिसम्बर। भारत के सबसे बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट यानी आईपीएल का अगला सीजन मार्च के महीने में खेला जाएगा। मगर उससे पहले आईपीएल इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अपने कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटा दिया है। जिस वजह से वह हिटमैन मुंबई का साथ छोड़ एम एस धोनी (MS Dhoni) की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) में जुडने जा रहे हैं। जहां वह धोनी के बाद कप्तानी की जिम्मेदारी निभाते दिखाई देंगे। इसकी पुष्टि रोहित की वाइफ रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) ने कर दिया है। गौर करने वाली बात है कि ऐसी खबरें पहले से ही आनी शुरू हो गई थीं कि हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की टीम में वापसी कर लेंगे और हुआ भी ऐसा ही, लेकिन कप्तान को लेकर किसी भी तरह कोई अटकलें नहीं थीं कि उन्हें मुंबई का कप्तान बना दिया जाएगा। रोहित शर्मा को हटाकर अचानक से हार्दिक पांड्या को आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस का कप्तान बना देना वाकई हज़म न कर पाने वाली बात है।
Rohit Sharma से छीनी गई मुंबई की कप्तानी!
दरअसल, आईपीएल 2024 (IPL 2024) का आयोजन मार्च के महीने में होने का अनुमान लगाया जा रहा है। लेकिन उससे पहले ही मुंबई इंडियंस ने अपने सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटा दिया है। और टीम की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को सौंपी है। जिस वजह से अब हिटमैन ने मुंबई का साथ छोड़ चेन्नई सुपर किंग्स को ज्वाइन करने का फैसला कर लिया है। और उन्हें आगामी सीजन के बाद कप्तान पद की जिम्मेदारी मिलने वाली है।
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान बनेंगे रोहित!
मीडिया रिपोर्ट्स में मिली जानकारी के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को अपने टीम में शामिल होने का प्रस्ताव भेजा था और उन्होंने उस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हिटमैन को धोनी के बाद टीम की कमान सौंप दी जाएगी। जिसके बाद वह लम्बे समय तक कप्तान पद की जिम्मेदारी निभाते दिखाई देंगे। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी इसको लेकर कुछ नहीं कहा गया है। मगर रोहित की वाइफ के एक कमेंट से लोगों का सक यकीन में बदल रहा है।
रितिका सजदेह ने किया इशारा!
बता दें कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटाए जाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने रोहित के ट्रिब्यूट में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया था, जिस पर रितिका ने भी कमेंट किया था और येल्लो हार्ट वाला इमोजी डाला था। जिस वजह से फैंस अनुमान लगाने में जुट गए हैं कि हिटमैन चेन्नई को ज्वाइन कर सकते हैं। https://sarthakpahal.com/