उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

पौड़ी जिले में 39 मार्गों पर भारी बारिश के चलते यातायात बंद

यमकेश्वर। पौड़ी जिले में 39 मार्गों पर भारी बारिश के चलते यातायात बंद है। शुक्रवार से लगातार हो रही बारिश लोगों के आफत बनकर आई है। पौड़ी जिले में जगह-जगह पुश्ते ढहने व राजमार्ग पर पत्थर आने की वजह से सड़कें बार-बार अवरुद्ध होती रहीं।

शनिवार को जिले के टकोलीखाल-बीरोंखाल, कीर्तिनगर-कुलासू, मुसोली-जकोटखाल, खंडाह-मैठाणा, डुगरीपंथ-छातीखाल, फरासू-चकवाली, अमोठा-कठूली, पटोटी-मातोली, गुलियारी-खरकासारी, बैंदुल-मुसासू, दमदेवल-कांडई, कर्णप्रयाग-नौटी-पैठाली आदि कई मार्ग यातायात के लिए बंद रहे। इसके अलावा चमोली में 49 मार्ग, उत्तरकाशी में 24 और देहरादून-मसूरी मार्ग गगोलीधार के पास आठ घंटे बाधित रहा।

गैरसैण-धारचूला में बादल फटा


प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण के पास शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बादलफट गया। इससे विधानसभा परिसर के करीब डेढ़ किलोमीटर दूर हेलीपैड का 20 मीटर किनारा टूट गया। इसके साथ ही चोरड़ा गांव के जंगल में बांज, बुरांस, फनियाट के सैकड़ों पेड़ मलबे में दब गये हैं।

आज भी ज्यादातार इलाकों में भारी वर्षा का अलर्ट
उत्तराखंड में मौसम के करवट बदलते ही प्रदेशभर में बादलों की धमाचौकड़ी जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि रविवार को प्रदेशभर में आंशिक बादल छाये रहेंगे। पहाड़ से लेकर मैदान तक कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में बौछारें पड़ सकती हैं। भारी बारिश को लेकर प्रशासन पहले ही आरेंज अलर्ट जारी कर चुका है।

पैदल मार्ग ध्वस्त होने से यमुनोत्री यात्रा रोकी
यमुनोत्री पैदल मार्ग का 10 मीटर का हिस्सा टूट जाने के कारण यमुनोत्री धाम की आवाजाही जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला के आदेशानुसार दो दिन के लिए रोक दी गयी है। लोनिवि बड़कोट की टीम रास्ता साफ करने में जुटी है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button