उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिकस्वास्थ्य

रविवार शाम को चीला नहर में बही युवती का शव आज सोमवार को बरामद

ऋषिकेश। चीला नहर में बीती शाम डूबी बैराज कालोनी निवासी युवती का शव आज सोमवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम ने चीला पावर हाउस से बरामद किया है। परिजनों ने युवती की पहचान कर ली है।

कल शाम चीला नहर में बह गयी थी युवती
लक्ष्मणझूला के थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाई ने बताया कि कल शाम को करीब छह बजे डी-112 बैराज कालोनी निवासी आंचल (23) पुत्री अनिल संदिग्ध परस्थितियों में नहर में बह गयी थी।

घर से स्कूटी लेकर निकली थी आंचल
शाम करीब छह बजे वह दोपहिया वाहन स्कूटी लेकर अपने घर से निकली थी। आज आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पता चला कि युवती ने पशुलोक बैराज के समीप अपने दोपहिया वाहन स्कूटी को खड़ा किया था। गोताखोर की मदद से युवती की तलाश की जा रही थी। एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि सोमवार की सुबह आसे ही रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया था। मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवती की पहचान कर ली है। हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।

बचाओ-बचाओ की आवाज में चिल्ला रही थी आंचल
रविवार शाम करीब शव छह बजे एक व्यक्ति ने पुलिस को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जब वह कुनाऊं पुलिया के पास से गुजर रहा था तो उसने एक युवती को नहर में डूबते हुए देखा था, जो बचाओ-बचाओ की आवाज में चिल्ला रही थी। मगर, जब तक वह नहर के पास पहुंचे, तब तक युवती डूब चुकी थी। उसकी नजरों के सामने वह गंगा की तेज धारा में ओझल हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलस ने आसपास टहलने वाले व्यक्तियों से भी पूछताछ की, मगर युवती की तब तक कोई पहचान नहीं हो पाई थी।

ताजा और तेज खबरों के लिए देखिते रहिये https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button