उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरसामाजिक

टिहरी के नौली गांव का एक और लाल शहीद

“गजरे की खुशबू को महकता छोड़ आया हूं, मेरी नन्ही सी चिड़िया को चहकता छोड़ आया हूं।
मुझे छाती से तू अपनी लगा लेना ऐ भारत मां, मैं अपनी मां की बाहों को तरसता छोड़ आया हूं।।”

देहरादून। नगालैंड के मोन जिले में शनिवार को सैन्य बलों की फायरिंग में 13 लोगों की मौत के बाद रविवार को भी तनाव चरम पर रहा। टिहरी जनपद के कीर्तिनगर ब्लॉक के हिसरियाखाल क्षेत्र के नौली(नौसिला) गांव निवासी पैराशूट रेजीमेंट की 21वीं बटालियन के पैराट्रूपर जवान गौतम लाल (24) पुत्र रमेश लाल नागालैंड में हुए इसी हमले में शहीद हो गए। गौतम के शहीद होने की खबर से पूरे इलाके में शोक छा गया। रमेश लाल और रूपा देवी के सबसे छोटे पुत्र गौतम लाल 2018 में पैराशूट रेजीमेंट की 21वीं बटालियन में भर्ती हुए थे।

उनकी तीन बहनें भी हैं। गौतम के पिता रमेश लाल, भाई सुरेश का कहना है कि उन्हें नागालैंड से फोन पर सेना के किसी व्यक्ति ने गौतम के घायल होने की सूचना दी है। उसके बाद उन्होंने उसी मोबाइन नंबर पर फिर गौतम का हाल जानने को फोन किया, लेकिन उन्होंने यह कहा कि वह फिर फोन करेंगे।

पति-पत्नी और बच्ची के शव मिलने से इलाके में सनसनी

Related Articles

Back to top button