खेलदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नर

मसूरी पहुंचे क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर, पत्नी-बेटी सारा संग बिताएंगे छुट्टियां

मसूरी, 23 जनवरी। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर आज दोपहर हवाई जहाज से देहरादून जिले के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से वे मसूरी के लिए रवाना हो गये। मसूरी में सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि और बेटी सारा पहले से ही मौजूद हैं। दोनों सोमवार को ही मसूरी पहुंच गई थीं।

सचिन तेंदुलकर मसूरी आते-जाते रहते हैं
सचिन तेंदुलकर मसूरी के सिक्स सेंस होटल में रुकेंगे। सचिन को मसूरी काफी पसंद है। इससे पहले भी तेंदुलकर मसूरी आते-जाते रहे हैं। उनकी बेटी सारा और बेटे अर्जुन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मसूरी में ही हासिल की थी। तब भी सचिन क्रिकेट से थोड़ा वक्त निकालकर पहाड़ों की रानी मसूरी आते रहते थे। मसूरी में उनके दोस्त भी रहते हैं। https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में मौजूद थे सचिन
सचिन तेंदुलकर सोमवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मेहमान थे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सचिन तेंदुलकर के घर जाकर उन्हें राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। कई तस्वीरों और वीडियो में सचिन तेंदुलकर सुपर स्टार हीरो रजनीकांत के साथ नजर आए थे।

क्रिकेट के भगवान कहलाते हैं सचिन
सचिन तेंदुलकर जब क्रिकेट खेलते थे, तब उनके करोड़ों प्रशंसक दुनिया भर में थे। जब भी वो बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरते थे तब सचिन-सचिन के शोर से स्टेडियम गूंज जाता था। एक समय ऐसा भी था कि सचिन आउट होते थे तो स्टेडियम ही खाली हो जाता था। इतना ही नहीं लोगों के टीवी, रेडियो तक बंद हो जाते थे। इसीलिए उन्हें क्रिकेट के भगवान का खिताब मिला। सोशल मीडिया के इस जमाने में इंस्टाग्राम पर सचिन के करीब 48 मिलियन फॉलोअर हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर करीब 40 मिलियन फॉलोअर हैं। और यदि फेसबुक की बात की जाये तो इस पर सचिन के पौने चार करोड़ के करीब फॉलोअर हैं।

Related Articles

Back to top button