उत्तराखंडबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीति

यमकेश्वर से चुनाव लड़ चुके पूर्व विधायक शैलेन्द्र सिंह रावत की भाजपा में घर वापसी

Listen to this article

यमकेश्वर, 28 जनवरी। विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार से पूर्व विधायक और यमकेश्वर विधानसभा से विधायक का चुनाव लड़ चुके शैलेन्द्र सिंह रावत की भाजपा में घर वापसी हो गयी है। इसके साथ ही उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिलों से दर्जनों कांग्रेसियों ने भाजपा का दामन थाम लिया। लगातार बढ़ रहे कुनबे से गदगद भाजपा दावा कर रही है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में पांचों सीटों पर दोगुने मतों से जीतेगी और अबकी बार 400 का आंकड़ा पार कर लेगी

कोटद्वार से मेयर का चुनाव लड़ने का ख्वाब देख रहे भाजपाई सकते में
शैलेंद्र सिंह रावत के भाजपा में शामिल होने से कोटद्वार में मेयर का चुनाव लड़ने का ख्वाब देख रहे कई भाजपाईयों के अरमानों पर पानी फिरता दिख रहा है। शैलेन्द्र सिंह रावत 2017 और 2022 में यमकेशवर विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन दोनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 2003 में दुगड्डा ब्लॉक प्रमुख बने रावत भाजपा के टिकट पर 2007 में कोटद्वार विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं।

2012 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के कोटद्वार से चुनाव लड़ने पर कांग्रेस नेता सुरेन्द्र सिंह नेगी ने खंडूरी को हरा दिया था। खंडूरी की हार को लेकर भाजपा ने सुरेंद्र सिंह नेगी को पार्टी से निकाल बाहर कर दिया था। इसके बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे। 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान उनकी पुनः भाजपा में वापसी तो हुई थी, लेकिन भाजपा ने 2017 में उन्हें पार्टी से टिकट नहीं दिया, इसलिए शैलेन्द्र रावत कांग्रेस में शामिल हो गये थे और कांग्रेस के टिकट पर यमकेश्वर से चुनाव लड़े, लेकिन हार गए। 2022 का चुनाव भी उन्होंने यमकेश्वर विधानसभा से ही लड़ा और इस बार भी भाजपा लहर के चलते भी वे रेनू बिष्ट से चुनाव हार गए थे। https://sarthakpahal.com/

पार्टी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और गणेश जोशी ने किया स्वागत


पार्टी में शामिल सभी लोगों को प्रदेश अध्यक्ष ने बधाई देते हुए बताया कि हम सबको आगामी लोकसभा चुनाव भारी बहुमत से मोदी और भाजपा को मजबूत करना है। इस अवसर पर सीएम प्रतनिधि के रूप में मौजूद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देश के राममय और मोदीमय माहौल में पार्टी की सदस्यता लेने वालों की यह सोच बताने के लिए काफी है कि केंद्र में हम इस बार 400 पार करने वाले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button