उत्तराखंडबड़ी खबरराजनीति

पवित्र नगरी हरिद्वार से भाजपा की विजय संकल्प यात्रा शुरू

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि उत्तराखंड की जनता के आशीर्वाद से हर जगह कम खिलना तय है। उन्होंने उत्तराखंड में भाजपा की राज्य और केन्द्र सरकार द्वारा कराये गये विकास कार्यों का विस्तार से जिक्र किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार मजबूत हो रहा है। दुनिया भर में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है।

शनिवार को हरिद्वार में विजय संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देवभूमि और वीरभूमि उत्तराखंड की जनता ने भाजपा को भव्य आशीर्वाद देने का मन पहले से ही बना लिया है। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। पिछले पांच वर्षों में उत्तराखंड में केंद्र सरकार द्वारा एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की योजनाएं स्वीकृत हुई हैं। श्री केदार धाम में लगभग 700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। चार धामों को कनेक्ट करने वाली ऑल वेदर रोड का निर्माण भी अंतिम चरण में है।

Related Articles

Back to top button