उत्तराखंडबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

सरकारी विभागों में संविदा पर नौकरी के लिए अब नहीं काटने होंगे दफ्तरों के चक्कर

देहरादून। राज्य में उपनल और पीआरडी के माध्यम से सरकारी विभागों में संविदा पर भर्तियां होती हैं। अब युवाओं को संविदा पर भर्ती के लिए सरकारी विभागों में चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब उन्हें सेवायोजन आउटसोरिंग एजेंसी की वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन करना होगा। यह पूरी प्रक्रिया आनलाइन होगी।

अभी तक उपनल और पीआरडी के माध्यम से होती थी भर्तियां
प्रदेश में उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड (उपनल) और प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के माध्यम से सरकारी विभागों में संविदा पर भर्तियां होती हैं। विभाग अपनी जरूरत के हिसाब से दोनों एजेंसियों को पत्र भेजते हैं। दोनों एजेंसियां युवाओं का चयन कर उनके नाम का पत्र संबंधित विभाग को भेज देती हैं। इस प्रक्रिया में बेरोजगारों को उपनल, पीआरडी के दफ्तरों के चक्कर पड़ते थे।

अब सभी युवाओं को मिलेगा मौका
पहले उपनल और पीआरडी में पूर्व सैनिक व उनके आश्रितों की ही भर्ती होती थी, लेकिन अब सेवायोजन आउटसोरिंग एजेंसी बनाने से इन विभागों में योग्यता के आधार पर सभी का चयन हो सकेगा। पिछले दिनों कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि सेवायोजन विभाग को आउटसोर्सिंग एजेंसी बनाया जायेगा।

अब ऐसे मिलेगी संविदा पर नौकरी
सेवायोजन की वेबसाइट पर बेरोजगारों को पंजीकरण करना होगा। शैक्षिक योग्यता, पते आदि पूरी जानकारी वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे। आपका पूरा रिकार्ड सेवायोजन आउटसोर्सिंग एजेंसी के पास सुरक्षित रहेगा। इसके बाद कोई भी विभाग जब सेवायोजन को रिक्त पदों की संख्या भेजेगा तो शैक्षिक योग्यता के आधार पर लिस्ट तैयार की जायेगी। यह सूची विभाग को जायेगी और चयन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। यह प्रक्रिया पूरी तरह से आनलाइन होगी। https://sarthakpahal.com/

सेवायोजन आउटसोरिंग एजेंसी के लिए एनआईसी की मदद से वेबसाइट तैयार की जा रही है। इसमें नौकरी देने की पूरी प्रक्रिया आनलाइन होगी। जल्द ही इसे शुरू कर दिया जायेगा।
विजय यादव, सचिव, कौशल विका एवं सेवायोजन

Related Articles

Back to top button