देश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षा

सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के एडमिट कार्ड जारी किये

Listen to this article

नई दिल्ली, 8 फरवरी। सीबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट cbse.gov.in पर प्रवेश पत्र का लिंक एक्टिव किया गया है। आप सीबीएसई परीक्षा संगम पोर्टल से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। डायरेक्ट लिंक इस खबर में भी दिया गया है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस साल होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी 2024 से शुरू हो रही है। एग्जाम से 10 दिन पहले, सोमवार 5 फरवरी को सीबीएसई बोर्ड ने क्लास 10, 12 एग्जाम के एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी किए हैं। आप CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। या फिर इस खबर में आगे दिए गए डायरेक्ट लिंक से कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

सीबीएसई एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन की वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर आपको CBSE Pariksha Sangam का लिंक मिलेगा, इसे क्लिक करें।
नया पेज ओपन होगा। अब दिए गए निर्देशों के अनुसार स्टेप्स पूरा करते जाएं।
आखिर में लॉगिन पेज खुलेगा। यहां अपना यूजर आईडी, पासवर्ड, स्क्रीन पर दिखने वाला सिक्योरिटी पिन भरकर लॉगिन करें।
एडमिटकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। उसमें दी गई जानकारी अच्छी तरह चेक करें। अब इसे सेव/ डाउनलोड कर लें।
इसका प्रिंट भी निकाल लें। https://sarthakpahal.com/

ध्यान रखें सिर्फ प्राइवेट स्टूडेंट्स ही वेबसाइट से खुद एडमिटकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। अगर आप रेगुलर स्टूडेंट हैं, तो आपका प्रवेश पत्र आपका स्कूल डाउनलोड करेगा। आपको अपने स्कूल से CBSE Board Exam 2024 एडमिट कार्ड लेना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button