उत्तरप्रदेशदेश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नरवीडियोसामाजिक

22 साल पहले गुम हुआ बेटा साधु बनकर लौटा, मां से भिक्षा मांगते हुए रोने लगा, video

सार्थकपहल.काम। इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को भावुक कर दिया है। दरअसल एक बच्चा 11 साल की उम्र में अपनी मां से बिछड़ गया था। वह 22 साल बाद साधु बनकर लौटा और जब उसने अपनी जन्मदात्री मां से भिक्षा मांगी तो खुद को संभाल न सका और भावुक होकर रोने लगा। इस लम्हे को किसी ने अपने मौबाइल में कैद कर लिया और इंटरनेट पर वायरल कर दिया। हालांकि भिक्षा लेने के बाद बेटा रुकता नहीं है और फिर वहां से चल देता है। आप भी देखिये मां-बेटे के मिलन का वो भावुक पल…

सोशल मीडिया पर इस वक्त बेहद ही भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो 22 साल बाद मिले एक मां और उसके बेटे का है। जिसमें एक महिला एक साधु के बगल में बैठकर रो रही है, जो उसका खोया हुआ बेटा है। वह अपनी मां से भिक्षा मांगने आया है और महिला अपने बेटे को शायद आखिरी बार देख रही है।
इस घटना का वीडियो माइक्रोब्लॉगिंग साइट ‘एक्स’ पर शेयर किया गया है। इसके कैप्शन से पता चलता है कि ये मामला अमेठी का है। जानकारी के अनुसार योगी के वेश में मौजूद शख्स का नाम पिंकू है। उसके पिता रतिपाल सिंह ने बताया कि साल 2002 में उनका बेटा 11 साल की उम्र में अचानक लापता हो गया था। क्योंकि उसकी मां ने उसे कंचे खेलने पर डांट-फटकार लगा दी थी। जब बेटा नहीं मिला तो परिजनों ने उसकी खोज की। थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई, लेकिन वह नहीं मिला।
साधु के वेश में लौटा
2024 में पिंकू को अमेठी के खरौली गांव में एक साधु के रूप में देखा गया। जब उसने लोगों से अपने माता-पिता के बारे में पूछा तो ग्रामीणों ने उसे पहचान लिया और उसके माता-पिता को इसकी सूचना दी। गांव पहुंचे माता-पिता ने अपने बेटे को पहचान लिया और उसके बाद जो हुआ उसने इंटरनेट यूजर्स को भावुक कर दिया। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button