उत्तराखंडदेश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षा

GRD में बॉलीवुड सिंगर आकांक्षा शर्मा की धमाकेदार प्रस्तुति पर झूमे छात्र

देहरादून, 1 जून। रविवार को जीआरडी इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के वार्षिक उत्सव अंतरया-2025 के का समापन अवसर पर थोड़ी फुर्सत भी मेरी जान कभी बांहों को दीजिए…. काली एक्टिवा.., तेरे संग यारा… आदि पर बॉलीवुड सिंगर आकांक्षा शर्मा की धमाकेदार प्रस्तुति ने युवाओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने जमकर लुत्फ उठाया।

गुरु राम दास इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के वार्षिक उत्सव अंतरया के पहले दिन एक ओर छात्र-छात्राओं ने नवाचार आधारित प्रोजेक्ट्स एवं मॉडल्स प्रस्तुत किए, वहीं शिक्षा, खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा दिखाई। इस दौरान सरकारी नौकरी पाने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को सम्मानित किया गया। वहीं दूसरी ओर छात्र-छात्राओं ने अपने रंगारंग कार्यकर्मों से सबको मन्त्र मुग्ध कर दिया।

अंतरया के दूसरे दिन समारोह के समापन सत्र में फेमस बॉलीवुड सिंगर आकांक्षा शर्मा एवं डीजे हैरी ने थोड़ी फुर्सत़़…, काली एक्टिवा…, तेरे संग यारा…, जोगी जैसे बॉलीवुड गानों पर अपनी लाइव परफॉरमेंस देकर छात्र-छात्राओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया।

संस्थान के चेयरमैन सरदार राजा सिंह, वाइस चेयरमैन सरदार इंदरजीत सिंह डॉली ओबेराय, सुरजीत कौर, सरदार प्रबजी ओबेराय, महा निदेशक डॉ. पंकज चौधरी, सभी शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button