उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबर

देहरादून में डबल मर्डर का अनोखा मामला

देहरादून। दोस्ती, शादी और अवैध संबंध से जुड़े मामले में दो हत्याओं का खुलासा सोमवार को सेलाकुई पुलिस ने किया। मुख्य आरोपी सहित उसकी सहयोगी महिला की भी गिरफ्तारी की गई है। आरोप है कि पहले उसने दूसरी पत्नी की हत्या की और इसके बाद सहयोगी महिला के साथ मिलकर दूसरी पत्नी के प्रेमी को भी मौत के घाट उतार कर शव को ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने शव को बरामद करने के अलावा दोनों की गिरफ्तारी कर कोर्ट में पेश किया।

सोमवार को एसएसपी खंडूरी ने दो हत्याओं का खुलासा की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार इस सूचना पर तत्काल 3 दिसम्बर को गुमशुदा अरमान उपरोक्त की गुमशुदगी अंकित कर गुमशुदा के फोटो सहित जनपद के सभी थानो व डीसीआरबी को जारी किये गये। इसके अलावा गुमशुदा के मोबाईल की लोकेशन व सीडीआर के आधार पर सीसीटीवी कैमरों से गुमशुदा को खोजा गया। आलम ने बताया था कि उनका भांजा अरमान पुत्र मुन्नू (18) निवासी सेलाकुई मूल निवासी हलदौर बिजनौर यूपी दो दिसम्बर दोपहर से लापता है। छानबीन के दौरान सीडीआर, लोकेशन, सीसीटीवी कैमरे की भी मदद ली गई। दो दिसंबर की दोपहर को अरमान की आखिरी लोकेशन टर्नर रोड मिली। अंतिम कॉल एक संदिग्ध नंबर पर थी।

Related Articles

Back to top button