उत्तराखंडमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षा

उत्तरकाशी में 21 फरवरी को माारुति-सुजुकी की तरफ से लगाया जा रहा है रोजगार मेला

देहरादून, 16 फरवरी। नौकरी की तलाश कर रहे हाईस्कूल पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में 21 फरवरी को रोजगार मेला लगने जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये मेला क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में लगेगा। 21 फरवरी को लगने वाले इस एक दिवसीय रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को मारुति सुजुकी इण्डिया लि. गुड़गांव, (मानेसर) की तरफ से दो वर्ष का सीटीएस कोर्स कराया जाएगा।

अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षातकार के आधार पर होगा
मिली जानकारी के अनुसार जिला सेवायोजन कार्यालय, उत्तरकाशी में प्रातः 11 बजे से मारुति सुजुकी इं लि. की तरफ से कुल 200 रिक्तियों के सापेक्ष रोजगार मेले का आयोजन कराया जा रहा है। इस भर्ती मेले में मारुति सुजुकी गुड़गांव कंपनी प्रतिभाग कर सकती है। बताया जा रहा है कि इसके तहत ट्रेनी के 200 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस एक दिवसीय रोजगार मेले में अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

इसमें केवल पुरुष अभ्यर्थी ही भाग ले सकते हैं
बताया जा रहा है कि जो भी इच्छुक युवा रोजगार मेले में प्रतिभाग करना चाहता है, वह हाईस्कूल 50 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण (रेगुलर बोर्ड) से पास होना चाहिए। केवल पुरुष अभ्यर्थी ही इस भर्ती के लिए पात्र हैं। इसके लिए चयनित को 16,500.00 (15,200/ Stipend -1,300) (नियमानुसार) दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को आयोजन स्थल पर अपने समस्त शैक्षिक अभिलेख/अन्य प्रमाण-पत्र, 2 नवीनतम पासपोर्ट साइज के फोटोग्राफ, आधार कार्ड की छायाप्रति लेकर पहुंचना होगा। उक्त रोजगार मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button