उत्तराखंडयूथ कार्नरशिक्षा

कम छात्र संख्या वाले GIC और GGIC का होगा एकीकरण : धन सिंह रावत

देहरादून, 23 फरवरी। सूबे की शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार के लिए शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने विभागीय उच्चाधिकारियों की बैठक ली, जिसमें कम छात्र संख्या वाले राजकीय इंटर कालेज व राजकीय बालिका इंटर कॉलेजों का एकीकरण एवं डायट नियमावली समेथ कई विषयों पर चर्चा हुई। धन सिंह रावत ने कहा है कि ऐसे विद्यालयों के एकीकरण के दौरान सेवारत महिला एवं पुरूष संवर्ग के शिक्षकों के संवर्ग विलय को लेकर शिक्षकों की आम राय ली जाएगी।

भारत सरकार के मानकों के अनुरूप होगी डायट की सेवा नियमावली
विभागीय मंत्री ने नए शैक्षिक सत्र शुरू होने पहले विद्यालयों में पाठ्य पुस्तकों को समय पर पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को इसके लिये ठोस प्लानिंग बनाने और मॉनीटिरिंग करने को कहा है। बैठक में अधिकारियों को प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों की व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण, अशासकीय विद्यालयों के प्रान्तीयकरण के लिए आये प्रस्तावों पर कार्रवाई करने, 100 विद्यालयों में रोजगारपरक पाठ्यक्रम संचालित करने, डीएलएड नियमावली एवं स्मार्ट क्लास व वर्चुअल क्लास के शीघ्र निर्माण के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में सचिव शिक्षा रविनाथ रमन, महानिदेशक शिक्षा बंशीधर तिवारी, अपर सचिव रंजना राजगुरु, निदेशक प्राथमिक शिक्षा आरके उनियाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button