उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

अब जौलीग्रांट एयरपोर्ट और सहस्त्रधारा तक दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक स्मार्ट सिटी बसें

देहरादून। अब जौलीग्रांट एयरपोर्ट तक इलेक्ट्रिक स्मार्ट सिटी बस का संचालन शुरू कर दिया गया है। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत चलने वाली पांच इलेक्ट्रिक स्मार्ट बसों को आज गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेंजर ग्राउंड से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

नगर निगम की ओर से आयोजित हरेला पर्व पर मुख्यमंत्री धामी ने रेंजर ग्राउंड से स्मार्ट सिटी की पांच बसें जौलीग्रांट एयरपोर्ट और सहस्त्रधारा के लिए रवाना की। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने गुलमोहर का पौधा भी लगाया। इस मौके पर महापौर सुनील उनियाल गामा, शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, राजपुर विधायक खजान दास, पार्षद आदि उपस्थित रहे।

15 स्मार्ट बसें चल रही हैं इस समय
इस समय देहरादून शहर में स्मार्ट सिटी की 15 बसें चल रही हैं। इनमें आईएसबीटी से राजपुर, रायपुर और सेलाकुई मार्ग शामिल हैं। अब जौलीग्रांट और सहस्त्रधारा के लिए भी इन बसों का आज से संचालन शुरू कर दिया गया है। बसों पर चालक अनुबंधित कंपनी के लिए गये हैं, जबकि परिचालक परिवहन निगम से लिए गये हैं।

परिचालकों का ड्यूटी न करने पर हंगामा
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत आईएसबीटी से जौलीग्राट एयरपोर्ट तक चलाई जा रही पांच इलेक्ट्रिक स्मार्ट बसों के उद्घाटन से पहले ही विवाद शुरू हो गया। रोडवेज परिचालकों ने इन बसों पर ट्रांसफर का विरोध करते हुए ज्वाइनिंग से इन्कार कर दिया। इसके चलते परिवहन निगम प्रबंधन में हड़कंप मच गया। मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता ने परिचालकों से फौरी तौर पर ज्वाइनिंग देने की अपील की। साथ ही यह भी बताया कि जो परिचालक स्मार्ट बसों पर ड्यूटी नहीं करना चाहते हैं, वह 31 अगस्त के बाद वापस रोडवेज में आने के लिए स्वतंत्र हैं।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button