
देहरादून, 28 फरवरी। देहरादून के विकासनगर में त्यूणी- अटाल मार्ग पर बुधवार को भीषण दुर्घटना हो गयी। एक कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर खाई में गिर गई। जिसमें दो बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को देहरादून स्थित हायर सेंटर भेजा गया है। सभी लोग हिमाचल के रहने वाले थे।
चालदा महासू महाराज के दर्शन को जा रहा था परिवार
जानकारी के अनुसार, हादसा दोपहर के समय हुआ। आल्टो (UK07DU-4719) त्यूणी से अटाल की ओर जा रही थी। कार में एक ही परिवार के सात लोग सवार थे। परिवार सैंज गांव से चालदा महासू महाराज के दर्शन के लिए जा आ रहा था। डूंग के पास अचानक उनकी कार खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शवों को खाई से निकाला। शवों को खाई से निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है। हादसा इतना खतरनाक था कि वाहन में सवार 7 लोगों में से 6 लोगों ने दुर्घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जिसमें दो मासूम भी शामिल थे। https://sarthakpahal.com/
हादसे में मृतकों के नाम:- संजू (35), सूरज(35), शीतल(25) पत्नी सूरज, सजंना(21) पुत्री सविता देवी, दिव्यांश(10) पुत्र जीत बहादुर, यश (05) पुत्र सूरज। सभी ग्राम सैंज, तहसील जुब्बल शिमला, हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे। हादसे में एक व्यक्ति जीत बहादुर (35) पुत्र सुख बहादुर, निवासी पो. पंद्राणु, तहसील जुब्बल शिमला, हिमाचल प्रदेश का देहरादून के हायर सेंटर में इलाज चल रहा है।