उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिकस्वास्थ्य

कारगिल में उत्तराखंड के डोईवाला के मेजर प्रणव नेगी शहीद, 18 आर्टिलरी में थे तैनात

डोईवाला, 30 अप्रैल। 18 आर्टिलरी बटालियन में तैनात सुदर्शन नेगी के बेटे मेजर प्रणव नेगी (36) लेह में ड्यूटी के दौरान स्वास्थ्य खराब होने से शहीद हो गए हैं। मेजर के शहीद होने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कारगिल में तैनात उत्तराखंड के लाल प्रणय नेगी भारतीय सेना में मेजर के पद पर तैनात थे. मंगलवार 29 अप्रैल देर रात को ही परिजनों को मेजर प्रणव नेगी के निधन की खबर मिली. बताया जा रहा है कि मेजर प्रणव नेगी का पार्थिव शरीर आज देर शाम या फिर कल एक मई को उनके आवास डोईवाला पहुंचेगा. चाचा नरेंद्र नेगी के मुताबिक, लेह में हाई एटीट्यूड में तैनाती के दौरान ऑक्सीजन की कमी से स्वास्थ्य बिगड़ने पर मेजर शहीद हो गए।

तीन साल पहले हुई थी शादी
जानकारी के मुताबिक शहीद मेजर तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। तीन साल पहले ही मेजर की शादी हुई थी। उनका डेढ़ साल का एक बेटा है। प्रणय नेगी डोईवाला के संगतिया वाला में अपने परिवार के साथ रहते थे। प्रणव नेगी की उम्र 36 साल थी. इन दिनों वो कारगिल में तैनात थे। प्रणय नेगी मूल रूप से कीर्तिनगर टिहरी गढ़वाल के रहने वाले है, लेकिन उनका परिवार अब डोईवाला में मकान बनाकर रहता है. प्रणय नेगी की पढ़ाई मसूरी के सेंट जोसेफ स्कूल से हुई थी. प्रणय नेगी के निधन की खबर के बाद पूरा डोईवाला शोक में डूबा हुआ है. हर कोई प्रणय नेगी के घर जाकर अपने संवेदनाएं व्यक्त कर रहा है।

2013 में आईएमए से पास आउट होकर सेना में बने थे लेफ्टिनेंट
प्रणव नेगी 2013 में आईएमए से पासआउट होकर सेना में लेफ्टिनेंट बने थे। वो मूल रूप से थाती डांगर गांव कीर्तिनगर टिहरी के रहने वाले थे। मेजर प्रणव के दादा भी फौज में थे, जबकि पिता ने होटल लाइन में नौकरी कर तीनों बच्चों को मसूरी के प्रतिष्ठित स्कूलों से शिक्षा दिलाई। पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह नेगी ने बताया, बुधवार शाम तक मेजर का पार्थिव शरीर भानियावाला पहुंचने की संभावना है। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button