उत्तराखंडक्राइमराजनीतिवीडियोसामाजिक

देहरादून में पूर्व सैनिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई से गर्माया चुनावी माहौल, देखें वीडियो

Listen to this article

देहरादून, 10 अप्रैल। मंगलवार की रात हुई पूर्व सैनिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई तीखी झड़प और हाथापाई की इस घटना का पूर्व सैनिकों ने फेसबुक पर लाइव प्रसारण भी किया। मौके पर मौजूद पुलिस बीच बचाव करती नजर आयी।

भाजपा प्रत्याशी का भी हो चुका है जमकर विरोध

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व ही टिहरी से भाजपा प्रत्याशी माला राज लक्ष्मी व कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का भी युवाओं व पूर्व सैनिकों के विरोध का वीडियो भी वॉयरल हुआ था। इसमें पूर्व सैनिकों ने टिहरी सांसद केखिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। युवाओं के प्रबल विरोध के कारण भाजपा प्रत्याशी वाहन से नहीं उतर पाई थी। उधर, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशो को भी भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के दौरान जनता के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

जनता के विरोध की यह बानगी टिहरी लोकसभा क्षेत्र की ही कहानी नहीं है बल्कि पौड़ी लोकसभा के यमकेश्वर इलाके में भी भाजपा से जुड़ी महिलाओं ने पार्टी प्रत्याशी अनिल बलूनी का विरोध कर डाला था। इलाके में पुल, सड़क व अन्य विकास कार्य नहीं होने से ग्रामीणों ने चुनाव के बहिष्कार की घोषणा भी की हुई है। https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

कांग्रेस ने पूर्व सैनिकों से हाथापाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताया
कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि देहरादून में पूर्वसैनिकों के साथ जो हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। पूर्वसैनिकों को धक्के मारकर भाजपा ने अपने कार्यक्रम से बाहर निकाला। गंदी गंदी गालियाँ दी। उत्तराखण्ड सैन्य परिवारों का राज्य हैं। लाखों परिवारों ने अपने बच्चे सेना में भेजे हैं। हमारे प्रदेश में पूर्वसैनिकों का सम्मान हमारा संस्कार है। वहीं आज भाजपा द्वारा यह दुर्व्यवहार देखकर बहुत दुख हुआ। https://sarthakpahal.com/

कांग्रेस ने सवाल करते हुए कहा कि मोदी जी, यही है आपका सेना का सम्मान? यही है पूर्व सैनिकों से आपकी पार्टी का बर्ताव? क्या इन कार्यकर्ताओं पर कोई कार्यवाही होगी? कांग्रेस के राजनीतिक हमले के बाद चुनावी माहौल गर्मा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button