उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में पूजा के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू, 10 मई से शुरू हो रही है यात्रा

देहरादून, 15 अप्रैल। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने चारधाम यात्रा में बाबा केदार और बदरी विशाल की पूजा के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। रोजाना दोनों धामों में सुबह और शाम को होने वाली पूजा और विशेष पूजा के लिए शुल्क की निर्धारित किया है।

महाभिषेक पूजा के लिए 4,700 रुपये और अभिषेक पूजा के लिए 4,500 रुपये शुल्क देना होगा। चारधाम यात्रा इस बार 10 मई से शुरू हो रही है। यात्रा के दौरान कोई श्रद्धालु केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में पूजापाठ करना चाहता है तो इसके लिए बीकेटीसी की वेबसाइट पर https://badrinath -kedarath.gov.in में ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। बीकेटीसी ने सोमवार से पूजा के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है।

बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आनलाइन पूजा की बुकिंग शुरू हो गई है। बदरीनाथ धाम की पूजा में मुख्य रूप से बदरी विशाल की ब्रह्म मुहूर्त में होने वाला महाभिषेक व अभिषेक पूजा के अलावा वेद पाठ, गीता पाठ, विष्णु सहस्रनामावली, सायंकालीन स्वर्ण आरती, चांदी आरती, गीत गोविंद पाठ के साथ शयन आरती शामिल है। जबकि केदारनाथ धाम में षोडशोपचार पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक व सायंकालीन आरती के लिए आनलाइन बुकिंग की जाती है।

पिछले साल केदारनाथ में 20 हजार श्रद्धालुओं ने कराई थी बुकिंग
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डाॅ. हरीश गौड़ ने बताया, पिछले वर्ष चारधाम यात्रा में बदरीनाथ धाम में 19,700 और केदारनाथ धाम में 20,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने पूजा के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराई थी। https://sarthakpahal.com/

विभिन्न पूजा के लिए ये रहा शुल्क
महाभिषेक पूजा 4,800 अभिषेक पूजा 4,500, स्पेशल पूूजा 12,000, श्रीमद्भागवत पाठ 51,000, वेद पाठ 2,500, गीता पाठ 2,500, कूपर आरती 201, चांदी आरती 401, स्वर्ण आरती 501, विष्णु सहस्रनामावली 701.

Related Articles

Back to top button