उत्तराखंडयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

कनिष्क सहायक पूनम का स्थानांतरण टिहरी होने पर दी गयी भावभीनी विदाई

यमकेश्वर, 16 जून। राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी में कनिष्क सहायक पद पर तैनात पूनम का टिहरी स्थानांतरण होने पर उन्हें समस्त प्राध्यापकों तथा कर्मचारीगणों ने भावभीनी विदाई दी।

यमकेश्वर स्थित राजकीय महाविद्यालय Bithyani में कनिष्क सहायक के पद पर तैनात पूनम का राजकीय महाविद्यालय पावकी देवी टिहरी गढ़वाल में स्थानांतरण हो गया है। पूनम ने अपने कैरियर की शुरुआत राजकीय डिग्री कालेज bithyani में अगस्त 2017 से की थी। महाविद्यालय के समस्त कर्मचारियों ने उन्हें तथा उनके द्वारा किए गए कार्यों एवं उनके व्यवहार के लिए उनकी सराहना की।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर योगेश कुमार शर्मा ने बताया कि पूनम का स्थानांतरण वार्षिक स्थानांतरण नियम के तहत राजकीय महाविद्यालय पावकी देवी टिहरी गढ़वाल हुआ है। उन्होंने पूनम को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की तथा महाविद्यालय के स्टाफ क्लब की ओर से भी पूनम को शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button