उत्तराखंडदेश-विदेशयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

गढ़वाल विवि के तीनों परिसरों में स्नातक दाखिले की खिड़की खुली CUET छात्र 21 जुलाई तक करें पंजीकरण

श्रीनगर गढ़वाल, 12 जुलाई, 26. हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित सीयूईटी-यूजी 2026 में शामिल अभ्यर्थी 21 जुलाई की रात तक विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

इन पाठ्यक्रमों में मिलेगा प्रवेश
विश्वविद्यालय के तीनों मुख्य परिसरों (बिड़ला कैंपस श्रीनगर, बीजीआर कैंपस पौड़ी और एसआरटी कैंपस टिहरी) के साथ-साथ सभी संबद्ध सरकारी और निजी कालेजों में निम्न पाठ्यक्रमों के लिए विंडो खुली है। विश्वविद्यालय परिसरों और संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों के साथ ही इंटीग्रेटेड एमबीए, बीए-एलएलबी, लोक नृत्य डिप्लोमा और लोक संगीत डिप्लोमा में भी इसी प्रक्रिया के तहत प्रवेश दिए जाएंगे। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपीएस गुसांई ने बताया कि अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले संबंधित महाविद्यालय में उपलब्ध पाठ्यक्रमों और उनकी पात्रता की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

पंजीकरण की अंतिम तिथि 21 जुलाई, 26 की रात तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। समर्थ पोर्टल पर काउंसिलिंग/रजिस्ट्रेशन के लिए सामान्यत: 100 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है।

ऑनलाइन आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट https://hnbguadm.samarth.edu.in/ या https://hnbguadm.samarth.edu.in पर लागइन कर CUET_UG के एप्लिकेशन नंबर और क्रेडेंशियल्स का उपयोग कर नया अकाउंट बनायें। अपनी व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी भरने के बाद पसंदीदा कैंपस (श्रीनगर, पौड़ी या टिहरी) और कालेजों का विकल्प चुने। सभी आवश्यक दस्तावेज निर्धारित समयावधि में अपलोड करें तथा पंजीकरण शुल्क समय पर जमा करें। अंत में रजिस्ट्रेशन फीस जमा कर फार्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित सभी नवीनतम सूचनाओं के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट और समर्थ पोर्टल का नियमित रूप से अवलोकन करते रहने की सलाह दी है।

ध्यान दें: इसके बाद विश्वविद्यालय मेरिट सूची जारी करेगा, जिसके आधार पर संबंधित परिसरों और कालेजों में भौतिक सत्पायन physical verification के बाद प्रवेश पक्का होगा।

Related Articles

Back to top button