देश-विदेशयूथ कार्नरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

नेपाली पर्वतारोही ने सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर 29वीं बार चढकर बनाया रिकार्ड

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेपाली पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने माउंट एवरेस्ट को एक बार फिर फतह किया है। इस बार उन्होंने 29वीं बार अपने होसलों से माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की। इस तरह से कामी रीता शेरपा ने इस बार माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई के अपने ही 28 वीं बार चढ़ने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

पर्वतारोहण के इतिहास में बनाया एक नया रिकॉर्ड
रिपोर्ट्स के मुताबिक 54 वर्षीय शेरपा पर्वतारोही और गाइड है। थामे गांव के 54 साल के पर्वतारोहण दिग्गज 8,848.86-मीटर (29,032-फुट) एवरेस्ट शिखर पर 29वीं  बार पहुंचे। जिस पर उन्होंने हिमालय पर्वतारोहण के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बनाया।

पहली बार 1994 में चढ़े थे माउंट एवरेस्ट पर
शेरपा ने पहली बार 1994 में 24 साल की उम्र में खतरनाक चोटी पर चढ़ाई की। जिसके बाद उनका नाम दुनिया के पर्वतारोहियों की गाइड की लिस्ट में शुमार हो गया। उन्होंने माउंट एवरेस्ट के साथ-साथ और हिमालयी चोटियों पर भी झंडा फहराया है।

पर्यटन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, रिकॉर्ड-सेटिंग पर्वतारोही ‘सेवन समिट ट्रेक्स’ द्वारा आयोजित एक अभियान का मार्गदर्शन करते हुए रविवार को सुबह 7:25 बजे (एनएसटी) एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचे। जिसमें सुबह 7:25 बजे, 12 मई 2024 को माउंट एवरेस्ट की 29वीं सफल चढ़ाई के लिए सेवन समिट ट्रेक्स के वरिष्ठ मार्गदर्शक कामी रीता शेरपा को बधाई दी। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button