उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिकस्वास्थ्य

मंदिर गयी किशोरी से पुजारी की अश्लील हरकत, गाल पर काटा, लोगों ने भुलाई पंडिताई, गिरफ्तार

देहरादून। देवभूमि में मंदिर के पुजारी की शर्मनाक हरकत ने पंडितों और पुजारियों का सिर शर्म से झुका दिया है। देहरादून कोतवाली क्षेत्र के अंर्तगत चुक्खुवाला मोहल्ला में स्थित एक मंदिर के पुजारी ने क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकत कर दी। साथ ही उसके गाल पर भी काट दिया। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पुजारी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी पुजारी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

नाबालिग जल चढ़ाने गयी थी मंदिर
सावन माह के पहले सोमवार (10 जुलाई) को चुक्खुवाला मोहल्ला निवासी नाबालिग 14 वर्षीय लड़की अपने घर के पास मंदिर में जल चढ़ाने गई थी। उस समय मंदिर में कोई नहीं था। मंदिर के पुजारी नरेंद्र प्रसाद डिमरी ने नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। आरोपी ने इस दौरान नाबालिग के गाल पर भी काट दिया। किसी तरह बच्ची पुजारी के चंगुल से बचकर घर पहुंची और परिजनों को घटना के बाारे में पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद नाबालिग के पिता ने नगर कोतवाली में पुजारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मंदिर में घटना को लेकर भीड़ लग गयी। हिंदु संगठनों के लोग भी एकत्र हो गये। इसी बीच लोगों ने पंडितजी की जमकर धुनाई भी कर दी। पिता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पंडित नरेंद्र प्रसाद डिमरी को गिरफ्तार कर लिया। https://sarthakpahal.com/

एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि नाबालिग के पिता की तहरीर के आधार आरोपी नरेंद्र प्रसाद डिमरी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। साथ ही आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button