उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरशिक्षासामाजिक

बाल ठाकरे, कल्याण सिंह, अशोक सिंघल को भी मिलना चाहिए भारत रत्न: तोगड़िया

Listen to this article

देहरादून, 5 फरवरी। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया आज देहरादून पहुंचे। जहां उन्होंने राम मंदिर आंदोलन में अहम योगदान देने वाले अशोक सिंघल, महंत अवैद्यनाथ, रामचंद्र परम घोष, बाला साहब ठाकरे और कल्याण सिंह को भारत रत्न दिए जाने की मांग की।

भव्य राम मंदिर बनाने में एक लाख संतों का अहम योगदान
देहरादून पहुंचे प्रवीण तोगड़िया ने कहा जिन लोगों ने राम मंदिर आंदोलन में जी जान से प्रयास किया है, उन्हें भारत रत्न देने से साबित होगा कि भव्य राम मंदिर बनाने वाले नेतृत्व का बीजेपी ने सम्मान किया है। उन्होंने कहा 8 करोड़ हिंदुओं के सवा रुपए से अयोध्या में भव्य राम मंदिर को बनाया गया है। इसमें करीब 1 लाख संतों की अहम भूमिका रही। उन्होंने कहा राम मंदिर के लिए हिंदुओं का पांच सौ वर्षों का संघर्ष रहा है।

यूसीसी को लेकर उत्तराखंड को बधाई दी
प्रवीण तोगड़िया ने यूसीसी को लेकर उत्तराखंड सरकार को बधाई दी। उन्होंने कहा देश में मजहब के आधार पर दो कानूनों की परंपरा समाप्त करने का सीएम धामी ने साहस दिखाया है। उन्होंने ट्राइबल को यूसीसी से मुक्त रखने की बात को उचित बताया। ट्राइबल को ट्रेडीशन के आधार पर अधिकार मिलने चाहिए, जबकि धर्म के आधार पर देना उचित नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब पूरे देश में समान नागरिक संहिता कानून लागू कर दिया जाएगा।

गोवा में पहले से ही लागू है यूसीसी
विपक्ष बार-बार इसे केंद्र का मामला बता रहा है, इस सवाल के जवाब में प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि इससे पहले गोवा में पुर्तगाल शासन के समय से समान नागरिक संहिता कानून चला आ रहा है। ऐसे में यह कहना ठीक नहीं कि यह केंद्र का मसला है। प्रवीण तोगड़िया ने साफ किया है कि उन्हें किसी सम्मान के अभिलाषा नहीं है, बल्कि उन्हें करोड़ों लोगों का प्रेम चाहिए। उन्होंने कहा वे नाम के लिए नहीं बल्कि राम के लिए निकले हैं। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button