उत्तराखंडबड़ी खबर

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मुख्यमंत्री धामी ने दी सौगात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी आंगनवाड़ी कर्मियों को 2 लाख का वार्षिक दुर्घटना बीमा पॉलिसी उपलब्ध करवाई जायेगी। उनका मासिक मानदेय डिजिटल तरीक़े से सीधे उनके खाते मे दिया जायेगा। सीएम ने यह भी कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के 25 प्रतिशत पद आंगनवाड़ी सहायिकाओं, जिन्होंने 10 वर्ष की सेवा पूरी कर ली है और आवश्यक शैक्षिक योग्यता है, के द्वारा भरे जायेंगे। कहा कि प्रदेश में जिन लोगों पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू नहीं होता है, उन्हें इस माह से मार्च 2022 तक प्रत्येक माह कुल 20 किलोग्राम खाद्यान्न/ प्रति कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान आंगनवाड़ी संगठन द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए मानदेय वृद्धि करने पर आभार व्यक्त किया गया।  मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी वर्कर का मानदेय बढ़ाकर उनके ऋण को चुकाने का प्रयास किया है। विपरीत परिस्थितियों में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां किस प्रकार कार्य करते हैं, यह सब बखूबी जानते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके दोनों बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा भी आंगनबाड़ी केंद्र में ही हुई है, इसलिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मेहनत से भलीभांति अवगत हैं।

 

Related Articles

Back to top button