उत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरवीडियो

लम्बे इतजार के बाद बदरी/केदार और गंगोत्री/यमनोत्री मेंं साल की पहली बर्फबारी video

चमोली, 18 जनवरी। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो चुकी है। अचानक बदले मौसम ने निचले इलाकों में ठंड बढ़ा दी है। पिछले काफी दिनों से बर्फबारी का इंतजार कर रहे पर्यटक अब बर्फबारी का लुत्फ उठाने पर्यटन स्थलों पर पहुंचने लगे हैं।

चमोली के बदरीनाथ और औली समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बाद ठंड बढ़नी शुरू हो गई है। पिछले कई दिनों से चमोली में धूप ही खिल रही थी। देखते ही देखते चारों तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। उधर लंबे इंतजार के बाद केदारनाथ धाम में बर्फ गिरी है। धाम में साल की पहली बर्फ गिरी है। लंबे समय से केदारनाथ धाम में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश नहीं होने से पूरे जिले में शीतलहर के कारण लोग परेशान थे। बारिश नहीं होने से काश्तकार खासे परेशान हैं। निचले इलाकों में बारिश का होना बहुत जरूरी है। https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

गंगोत्री-यमुनोत्री में बर्फबारी
वहीं, बुधवार शाम को मौसम अचानक बदलने से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हल्की बर्फबारी हुई। लंबे इंतजार के बाद हुई बर्फबारी से सेब बागवानों के काश्तकारों के चेहरे खिल गए हैं। वहीं ऊपरी इलाकों में बर्फ गिरने से निचले इलाकों में ठंडी हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई है। जहां लोगों ने अलाव का सहारा लिया। इस समय पहाड़ों पर बर्फ गिरना सेब के पौधों के लिए जरूरी है। ताकि सेब की अच्छी पैदावार हो सके।

Related Articles

Back to top button