उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरवीडियोसामाजिक

सोमवार रात को नाबालिग किशोरी के फांसी पर लटकने का Video, तीन लोगों पर FIR

देहरादून। किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस उसके दोस्त समेत तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म आत्महत्या के लिए उकसाने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले को लेकर इलाके में अभी भी तनाव का माहौल है और पुलिस इलाके में लगातार गश्त कर रही है। तीनों आरोपी फरार चल रहे हैं।

सोमवार रात को की थी आत्महत्या

लक्ष्मण चौक क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की माही ठाकुर ने सोमवार रात को आत्महत्या कर ली थी। वह फांसी पर लटकी मिली थी, जबकि उसकी हाथ की नसें भी कटीं थी। परिजन निरंजनपुर मंडी में सब्जी की ठेली लगाने वाले शादाब कुरैशी पर हत्या का आरोप लगा रहे थे। इधर, पुलिस पूरे मामले को आत्महत्या बता रही है। इस घटना के बाद से इस इलाके में अब भी तनाव बना हुआ है।

आरोपी के पिता और चाचा भी शामिल
बुधवार को भी यहां पुलिस लगातार गश्त करती रही। इधर, कोतवाली पुलिस ने मृतक लड़की के भाई की तहरीर पर आरोपी शादाब कुरैशी, उसके पिता और चाचा के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, गाली-गलौज करने और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है। आरोप है कि युवक किशोरी को जबर्दस्ती कई बार शारीरिक संबंध बनाए। वह उसके साथ मारपीट भी करता था। आरोपी के पिता और चाचा भी इसमें शामिल हैं। तीनों किशोरी को शिमला बाईपास के एक गेस्ट हाउस में ले गये थे, जहां उससे शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। इससे परेशान होकर किशोरी ने आत्महत्या कर ली। पता चला है कि माही पिछले एक साल से इस मुस्लिम लड़के के चक्कर में थी। उसे घर वालों ने भी इस बारे में कई बार समझाया था, लेकिन वो नहीं मानी। और आखिरकार अंजाम वही हुआ, जो होना था। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button