उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षा

देहरादून से एक अप्रैल से पहली बार नाइट फ्लाइट होगी शुरू, दून-बंगलुरू के बीच होगा संचालन

जौलीग्रांट (देहरादून), 19 मार्च। दून एयरपोर्ट से पहली बार रात्रि उड़ान सेवा शुरू होने जा रही है। एयर इंडिया एक्सप्रेस एक अप्रैल से समर शेड्यूल में देहरादून-बंगलूरू के बीच रात्रि उड़ान शुरू करने जा रही है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ऐसी पहली एयरलाइन होगी, जो यहां से नियमित रात्रि उड़ान का संचालन करेगी।

देहरादून-बैंगलुरू के बीच शुरू होगी उड़ान
एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट शाम 5:25 बजे बंगलूरू एयरपोर्ट से तीन घंटे पांच मिनट की उड़ान के बाद रात 8:30 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेगी। देहरादून एयरपोर्ट से यह फ्लाइट रात नौ बजे उड़ान भरकर करीब तीन घंटे पांच मिनट बाद देर रात 12:05 बजे वापस बंगलूरू पहुंचेगी।

पहली बार कामर्शियल एयरलाइन को मिली रात्री उड़ान की अनुमति
एक तरफ का किराया 9198 रुपये रखा गया है। फिलहाल यह फ्लाइट एक से पंद्रह अप्रैल तक संचालित होगी, यात्री बढ़ने पर इसे नियमित किया जा सकता है। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार यात्रा और पर्यटन सीजन में कुछ अन्य कंपनियां भी रात्रि उड़ानें शुरू कर सकती हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट को 2012 में ही नाइट लैंडिंग की अनुमति मिल गयी थी, लेकिन अब तक इसका उपयोग सेना या चार्टर्ड विमानों के लिए ही होा था, यह पहली बार है जब कोई कामर्शियल एयरलाइन रात में नियमित सेवा देगी।

दून एयरपोर्ट को डीजीसीए ने 9 फरवरी 2012 को नाइट लैंडिंग की अनुमति दी गई थी। जिसके बाद से सेना के और निजी चार्टर्ड विमान रात में उड़ान भर रहे हैं।
भूपेश सीएच नेगी, एयरपोर्ट निदेशक

अब पहली बार शेड्यूल के हिसाब से कोई कंपनी नियमित रात्रि फ्लाइट शुरू करने जा रही है। बताया कि मार्च आखिर से समर शेड्यूल लागू किया जाएगा। यात्रा और पर्यटन सीजन में उड़ानों की संख्या और बढ़ जाएगी।

Related Articles

Back to top button