उत्तराखंडबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षा

ये है पौड़ी के स्कूलों का हाल, पढ़ाई के समय शिक्षिकाएं डांस में मस्त, पढ़ाई चौपट

पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिला मुख्यालय के एक बालिका माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिकाएं डांस में मस्त हैं। शिक्षिकाओं का स्कूल में जन्मदिन मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। शिक्षिकाएं पढ़ाई-लिखाई छोड़कर स्कूल में जन्मदिन मनाने में मस्त हैं। वीडियो के वायरल होते ही इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गयी हैं। ये वीडियो 17 फरवरी दोपहर का बताया जा रहा है।

पहाड़ों पर पलायन का यह भी एक मुख्य कारण
पहाड़ों की शिक्षा व्यवस्था दिन-प्रतिदिन वैसे ही बदहाल होती जा रही है। इसके लिए जिम्मेदार लोग ही बेखबर बने हुए हैं। इसकी जवाबदेही लेने वाला कोई नहीं है। पहाड़ों की शिक्षा की यदि बात करें तो आज पलायन का मुख्य कारण शिक्षा व्यवस्था ही है, क्योंकि सभी माता-पिता अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देना चाहते हैं, जो की पहाड़ पर नहीं मिल पा रही है। कहीं शिक्षक दारू पीकर स्कूल आ रहे हैं तो कहीं स्कूल में ही अध्यापिकाएं जन्मदिन मनाने में मस्त हैं।

पढ़ाई के नाम पर बच्चों के साथ धोखा
इस समय उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं होने वाली हैं। जब बच्चे अपनी बोर्ड परीक्षा को लेकर चिंता में हैं, तो ऐसे समय स्कूल के अंदर पढ़ाई छोड़कर ऐसी मस्ती करना शिक्षिकाओं को शोभा नहीं देता। जिनके कंधों पर नौनिहालों की शिक्षा व्यवस्था का जिम्मेदारी है वह स्कूल में ही जन्मदिन मनाने में मस्त हैं। शिक्षिका को जन्मदिन पर अन्य शिक्षिकाएं भी जन्मदिन की बधाई देते हुए सेल्फी लेते हुए डांस कर रही हैं। https://sarthakpahal.com/

शिक्षा व्यवस्था पर करारी चोट
ये शिक्षा व्यवस्था पर खासकर पहाड़ों पर शिक्षा पर करारी चोट है। लोगों ने डीईओ से इसका संज्ञान लेते हुए इन शिक्षिकाओं पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, डीईओ माध्यमिक रामेंद्र कुशवाहा का कहना है कि वायरल वीडियो में शिक्षिकाएं स्कूल समय में ही कक्षा में जन्मदिन मनाते हुए डांस करती दिख रही हैं जो अनुशासनहीनता है। उनका कहना था कि अध्यापिका को जन्मदिन की खुशी साझा करनी ही थी तो मध्यान्ह भोजन व्यवस्था के समय बच्चों के साथ विधिवत व सादगी से भी जन्मदिन मनाया जा सकता था।

Related Articles

Back to top button