उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबर

नाबालिग गुमशुदा लड़की की हैरतंगेज प्रेम कहानी

देहरादून। नाबालिग गुमशुदा लड़की को ढूंढ रही पुलिस के उस समय होश उड़ गए जब उन्हें यह पता चला कि लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर एक अन्य युवक को ठिकाने लगाकर शव ननूरखेड़ा आमवाला के जंगल में दफन कर दिया।

थाना रायपुर ने बताया कि 20 मार्च को 17 साल की नाबालिग गुमशुदा लड़की की परिजनों द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई। घरवालों ने पुलिस को बताया था कि 17 मार्च को लड़की बिना बताए ही कहीं चली गई है। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि लड़की का किसी आकाश नाम के लड़के से गुफ्तगू चल रही है। जिस दिन से लड़की गायब थी, उसी दिन से लड़का भी फरार था।

मुखबिर से सूचना मिली कि लड़की अपनी बहन के घर ढाकपट्टी राजपर में है। पुलिस के दबिश देते ही नाबालिग गुमशुदा लड़की आकाश के साथ मिल गई। लड़की से पूछताछ करने पर पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई। लड़की ने बताया कि उसने आकाश के साथ मिलकर 16 मार्च की रात करनपुर नालापानी रोड निवासी नरेंद्र उर्फ बंटी की हत्या कर शव ननूरखेड़ा के जंगल में गड्ढा खोदकर दफना दिया। इसके बाद वे दोनों दिल्ली भाग गए।

हत्यारोपी 22 वर्षीय आकाश चावला चौक करनुपर ने बताया कि उसकी महाराणा प्रताप चौक के पास अंबे टायर सर्विस की दकान है। परिवार में मां के अलावा 4 भाई व 2 बहनें हैं। पिता 5-6 महीने से लापता हैं। जिस लड़की से आकाश की दोस्ती थी, उसी से नरेंद्र प्यार करता था। दोनों ने मिलकर नरेंद्र को रास्ते का हटाने का प्लान बनाया। नरेंद्र को बहला-फुसलाकर लड़की ने कमरे में बुलाया, जहां उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। शव को प्लास्टिक के कट्टे में रखकर एक्टिवा से आमवाला ननूरखेड़ा के जंगल में पहले से खोदे गए गड्ढे में दफना दिया।

ताजा और तेज खबरों के लिए sarthakpahal.com 

Related Articles

Back to top button