उत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

देहरादून में दौड़ेगी मेट्रो? केंद्र की स्वीकृति का इंतजार

देहरादून। देहरादून में दौड़ेगी मेट्रो? बस अब केंद्र की स्वीकृति का इंतजार हो रहा है। यूकेएमआरसी की ओर से सबसे पहले देहरादून में दो रूटों पर मेट्रो नियो का संचालन किया जाएगा। यूकेएमआरसी ने माना है कि 2026 तक आईएसबीटी से गांधी पार्क के बीच रोजाना 88 हजार 215 लोग सफर करेंगे। सब कुछ ठीक रहा तो केंद्र सरकार से हरी झंडी मिलने के साढ़े तीन साल बाद देहरादून में मेट्रो नियो दौड़ने लगेगी।

एफआरआई, बल्लूपुर चौक, आईएमए ब्लड बैंक, दून स्कूल, मल्होत्रा बाजार, घंटाघर, सीसीएमसी, आराघर चौक, नेहरू कालोनी, विधानसभा, अपर बद्रीश कालोनी, अपर नत्थनपुर, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, हाथीखाना चौक और रायपुर। मेट्रो नियो के कोच स्टील या एल्युमिनियम के बने होते हैं। बिजली जाने पर भी 20 किमी तक चल सकती है। इसमें ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम होगा, जिससे स्पीड लिमिट नियंत्रण में रहेगी। जहां रुकेगी, वहां 1.1 मीटर का साइड प्लेटफॉर्म होगा।

हमने बोर्ड में प्रस्ताव पास किया था, जिसके बाद राज्य सरकार ने भी मेट्रो नियो का प्रस्ताव पास कर दिया है। अब यह केंद्र के पास है। वहां से पास होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। काम शुरू होने के साढ़े तीन साल में दून में मेट्रो नियो का संचालन शुरू हो जाएगा।
– जितेंद्र त्यागी, एमडी, उत्तराखंड मेट्रो रेल कारपोरेशन

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button