उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

सीबीएसई बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा 23 अगस्त को, पंजीकरण शुरू

नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पंजीकरण 27 से 30 जुलाई तक चलेगी। कंपार्टमेंट की परीक्षा 23 अगस्त को आयोजित की जायेगी। बोर्ड ने इसकी पंजीकरण प्रक्रिया को लेकर स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी कर दिये हैं।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं व बारहवीं की कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार से कंपार्टमेंट प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए स्कूलों को लिस्ट आफ कैंडिडेट (एलओसी) जमा करना को कहा गया है। यह प्रक्रिया 27-30 जुलाई तक जारी रहेगी। परीक्षा शुल्क के तौर पर विद्यार्थियों को 300 रुपये जमा करने होंगे। इसके अलावा लेट फीस के साथ पंजीकरण प्रक्रिया 31 जुलाई से 1 अगस्त तक जारी रहेगी।

23 अगस्त को होगी कंपार्टमेंट परीक्षा
सीबीएसई की ओर से जारी नतीजों में बारहवीं में 67,743 और दसवीं में 1,07,689 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। कंपार्टमेंट की परीक्षा का दिन 23 अगस्त निर्धारित किया गया है। बोर्ड ने स्कूलों को दिए दिशा निर्देशों में कहा है कि कंपार्टमेंट की परीक्षा टर्म-2 के पाठ्यक्रम के आधार पर होगी।

सीबीएसई बोर्ड ने स्कूलों को कहा है कि उन्हें वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक परीक्षा संगम के माध्यम से एलओसी को जमा करना होगा। एलओसी में जिन विद्यार्थियों के नाम होगा, उन्हें ही कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जायेगी। ऐसे छात्र जिन्होंने 2020-21 में सभी विषयों की परीक्षा रेगुलर या प्राइवेट छात्र के रूप में दी और उनका परिणाम कंपार्टमेंट था और वो कंपार्टमेंट परीक्षा 2020-21 पहला अवसर और टर्म-2 दूसरा अवसर में भी पास नहीं हुए हैं तो उन्हें तीसरा अवसर प्राइवेट छात्र के रूप में मिलेगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथियां जल्द ही जारी की जायेंगी।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button