उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

नाबालिग छात्रा की आपबीती सुनकर प्रधानाचार्य के होश उड़े, तुरंत पहुंचे थाने

भगवानपुर। नाबालिग छात्रा की आपबीती सुनकर प्रधानाचार्य हक्के-बक्के रह गये। छात्रा की आपबीती सुनने के बाद प्रधानाचार्य तुरंत थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। बेटी से दुष्कर्म करने वाले फैक्ट्री कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने नाबालिग छात्रा का मेडिकल कराया है।

कई बार दुष्कर्म कर चुका है पिता
मूल रूप से जिला रोहतास, बिहार निवासी सरोज कुमार भगवानपुर क्षेत्र के एक गांव में अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ किराये के मकान में रहता है। सरोज कुमार भगवान के औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में काम करता है। सरोज कुमार की नाबालिग बेटी भगवानपुर क्षेत्र के एक इंटर कालेज में आठवीं की छात्रा है। मंगलवार को पिता की हरकतों से परेशान छात्रा ने अपने स्कूल के प्रधानाचार्य को अपनी आपबीती सुनाई। उसने कहा कि मेरा पिता कई बार दुष्कर्म कर चुका है। छात्रा ने बताया कि मां को धोखे से घर से बाहर भेजकर बहशी पिता उसके साथ दुष्कर्म करता है। छात्रा की आपबीती सुनकर प्रधानाचार्य के होश उड़ गये।

पुलिस ने सरोज को गिरफ्तार किया
छात्रा की बात सुनकर प्रधानाचार्य हक्के-बक्के रह गये। आनन-फानन में प्रधानाचार्य ने भगवानपुर थाने पहुंचकर पुलिस को मामले के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सरोज कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में प्रधानाचार्य की तहरीर पर सरोज कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button