उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमबड़ी खबर

आईटी पार्क, देहरादून में छात्रा को गोली मारने वाला गिरफ्तार

देहरादून। आईटी पार्क, देहरादून में छात्रा को गोली मारने वाला छात्र गिरफ्तार कर लिया गया है। देहरादून के सहस्रधारा रोड स्थित सिद्धार्थ कॉलेज के बाहर डी फार्मा की छात्रा की हत्या के आरोपीको पुलिस ने आइएसबीटी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी छात्र से पूछताछ कर रही है। वहीं, दूसरी ओर मृतक छात्रा के परिवारवाले कालेज प्रबंधन पर हत्या की साजिश का आरोप लगा रहे हैं।

हत्या की वजह रंजिश तो नहीं
बताया जा रहा है कि आरोपी आदित्य छात्रा को कुछ समय से परेशान कर रहा था। जब इसका सीनियर छात्रों को इसका पता चला तो एक दो-दिन पहले कालेज के ही कुछ छात्रों ने आदित्य की पिटाई कर दी थी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसी रंजिश के कारण आदित्य वंशिका को गोली मार दी हो। सूत्रों की मानें तो आरोपी दिन में कालेज के अंदर भी गया था। इसके बाद वह वंशिका का बाहर इंतजार करने लगा। जैसे ही वंशिका कालेज से बाहर आई तो उसने उसे बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। जब वह अपने प्रयास में सफल नहीं हो सका तो उसने उसे गोली मार दी।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल
सरेराह जिस तरह आईटी पार्क में कालेज के बाहर छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई, उससे कालेज की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस कालेज के अंदर हास्टल में इस समय 10-12 छात्राएं रहती हैं। वंशिका के पिता राकेश बंसल ने बताया कि उनकी बेटी सुबह 9 बजे काल करती थी। गुरुवार सुबह भी वंशिका ने फोन पर बात की थी। कह रही थी कि नाश्ता करके कालेज जा रही है। वंशिका ने ऐसी कोई बात नहीं बताई, जो कि परेशानी वाली हो।

ताजा खबरों के लिए देखते रहिए:- sarthakpahal.com

Related Articles

Back to top button