उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरराजनीतिसामाजिक

महंत परमहंस दास का ताजमहल में पूजा का ऐलान, पुलिस ने रास्ते में रोका

आगरा। महंत परमहंस दास ने 5 मई को ताजमहल में प्रवेश का ऐलान किया था, लेकिन वह मंगलवार को ही जब अचानक आगरा पहुंचे तो पुलिस प्रशासन सकते में आ गया।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

ताजमहल में प्रवेश से रोके जाने का आरोप लगाकर काफी सुर्खियां बटोल चुके अयोध्या छावनी के संत महंत परमहंस दास मंगलवार को फिर आगरा पहुंच गये। उन्होंने ताजमहल में भगवान शिव की पूजा का ऐलान किया है। सुबह 11 बजे परमहंस दास अपने शिष्यों संग ताजमहल के लिए रवाना तो हो गए, लेकिन भारी पुलिस बल ने उन्हें रास्ते में हो रोक दिया। पुलिस का कहना है कि वह उन्हें अपने साथ लेकर जाएगी, लेकिन महंत अकेले ताजमहल जाने पर अड़े हैं।

धार्मिक और प्रमोशनल गतिविधियां प्रतिबंधित
नियमानुसार ताजमहल के अंदर किसी भी प्रकार की धार्मिक गतिविधि नहीं की जा सकती। केवल शुक्रवार के दिन ईद पर ही यहां स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ी जाती है। शाहजहां के उर्स के दिन तीन दिन के दौरान यहां इबादत का दौर चलता है। मंगलवार को ईद के दौरान दो घंटे के लिए प्रवेश निशुल्क रहा। सबह साढ़े आठ बजे ताजमहल के शाही मस्जिद में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा की।

महंत ने लगाया था आरोप
इससे पूर्व महंत परमहंस दास 26 अप्रैल को आगरा आए थे। तब इनको नियम विरुद्ध प्रवेश से रोक दिया गया था। महंत को भगवा वस्त्र और धर्म दंड की वजह से ताजमहल में प्रवेश से रोक दिया गया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि वहां मौजूद धर्म विशेष के लोगों के इशारे पर ताजमहल की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा बलों ने उनके साथ बदसलूकी ही। उनके अनुयायी का मोबाइल छीनकर फोटो और वीडियो डिलिट करने का भी आरोप लगाया था।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button