खेलदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नर

रंगारंग कार्यक्रम के साथ एशियाई खेलों का समापन, भारत के नाम रिकॉर्ड पदक

हांगझोऊ। भारत ने एशियाई खेलों का समापन शानदार प्रदर्शन के साथ किया और अंतिम दिन 12 पदक जीते, जिससे उसके पदकों की संख्या 107 हो गई। 28 गोल्ड, 38 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज़ मेडल के साथ भारत चौथे स्थान पर रहा। 1990 में जब चीन ने अपने पहले एशिया खेलों की मेजबानी की थी, तब देश ने कबड्डी में केवल एक स्वर्ण पदक जीता था।

अगले एशियाई खेल 2026 जापान में होंगे
चीन की सांस्कृतिक विरासत और तकनीक के बेहतरीन तालमेल के साथ यहां रविवार को 19वें एशियाई खेलों का रंगारंग समापन हो गया। बिग लोटस स्टेडियम में 80 हजार दर्शकों की मौजूदगी के बीच 75 मिनट तक चले समारोह में रोशनी, संगीत और लेजर शो के बाद भाग लेने वाले 45 देशों ने 2026 में जापान के शहर नागोया में होने वाले अगले एशियाई खेलों में मिलने का वादा करते हुए विदा ली। https://sarthakpahal.com/

16 दिन हुए खेलों में 13 विश्व रिकॉर्ड, 26 एशियाई और 97 गेम्स रिकॉर्ड टूटे। अगले खेलों के मेजबान नागोया के गर्वनर को समारोह में एशिया की ओलंपिक परिषद और नई दिल्ली में 1951 में हुए पहले खेलों का ध्वज और मशाल सुपुर्द की गई। भारत ने पांच साल में ही अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया। 2018 के जकार्ता एशियाड में भारत ने 70 पदक जीते थे, जिसे 2023 में 37 पदकों से भारतीय दल ने पीछे छोड़ा।

एशियाई खेलों में भारत ने लगाया पदकों का शतक


शुरुआती 13 दिन में 95 पदक हासिल करने वाले भारत ने 14वें दिन 100 का जादुई आंकड़ा छुआ और पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। एशियाई खेलों के इतिहास में भारत ने पहली बार पदकों का शतक लगाया है। भारत ने 11वें दिन 71 का जादुई आंकड़ा पार कर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। इससे पहले एशियाई खेल में भारत ने 2018 जकार्ता में सर्वाधिक 70 पदक जीते थे।

Related Articles

Back to top button