उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

बाघ के जबड़े से अपनी साथी को खींचकर बचाने वाली दो महिलाओं को सीएम ने किया सम्मानित

टनकपुर, 28 दिसम्बर। बाघ के जबड़े से अपनी महिला साथी को खींचकर बचाने वाली दो महिलाओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में कार्यक्रम के दौरान उनके साहस और बहादुरी के साल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने टनकपुर में 132 केवी का सब स्टेशन बनाने की घोषणा के साथ ही शिलान्यास भी किया। बाघ में हमले में घायल महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है। महिला खतरे से बाहर है।

जानकी और पार्वदी देवी ने अदम्य साहस का परिचय दिया
टनकपुर के गांधी मैदान में विकसित भारत यात्रा कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जानकी देवी और पार्वती देवी को उनके अदम्य साहस के लिए सम्मानित किया। सीएम धामी ने दोनों महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर उनके साहस और बहादुरी की सराहना की।

दरअसल, 26 दिसंबर को टनकपुर क्षेत्र के उचौलीगोठ में पड़ोसियों के साथ जंगल घास लेने गई महिला गीता देवी पर बाघ ने ग्राणघातक हमला कर दिया था। यह देख महिला के साथ मौजूद जानकी देवी और पार्वती देवी ने साहस का परिचय देते हुए न सिर्फ पत्थर और शोर मचाकर अपनी दोस्त को बाघ के जबड़े से खींच लाई, बल्कि उसे अस्पताल में भर्ती भी करवाया। घायल महिला का इलाज हल्द्वानी में चल रहा है और दो खतरे से बाहर है। महिला को सीटी स्कैन के लिए हल्द्वानी रेफर किया गया है। घायल गीता देवी की सिर पर 21 टांके लगे हैं। https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button