उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिक

अब एक और हिंदू लड़की पर चढ़ा इश्क का बुखार, मुस्लिम प्रेमी के साथ पहुंची कोतवाली

पंतनगर। उत्तराखंड में अभी मोनिका और मोनिस का बवंडर शांत भी नहीं हुआ था कि ऊधमसिंह नगर जिले में नगला निवासी एक और 19 साल की हिंदू लड़की की हरकत से परिजन और पुलिस भी दंग रह गयी। माता-पिता से बगावत कर लड़की अपने मुस्लिम प्रेमी के साथ कोतवाली पहुंच गयी। फिलहाल पुलिस ने लड़की के बयान दर्ज कर लिए हैं।

शुक्रवार को कालेज जाने के लिए निकली थी घर से
हिंदू लड़की पिछले शुक्रवार को घर से रफूचक्कर हो गयी थी और अपने प्रेमी के साथ थाने पहुंच गयी। हिंदू लड़की ने पुलिस के सामने अपने प्रेमी के साथ जीवनभर साथ रहने की बात कही। पुलिस ने युवती के 164 के बयान दर्ज कर लिये हैं। बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। पुलिस के अनुसार कोर्ट के निर्देशानुसार ही आगे की कार्रवाई की जायेगी।

परिजनों ने पंतनगर थाने में दी थी तहरीर
लड़की शुक्रवार को कालेज के लिए घर से निकली थी, लेकिन जब देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस बीत परिजनों ने पंतनगर थाने में तहरीर दी। परिजनों ने उनके पड़ोस में रहने वाले दूसरे धर्म के युवक पर उनकी पुत्री का अपहरण करने का आरोप लगाया। परिजनों की शिकायत मिलने के बाद पुलिस युवक और युवती को तलाश रही थी।

कोर्ट के आदेश का इंतजार
मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे लड़की अपने प्रेमी के साथ पंतनगर थाने पहुंच गयी। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि युवती का कहना था वह अपने प्रेमी के साथ ब्याह करना चाहती है। थाना प्रभारी ने 164 के तहत युवती के बयान दर्ज कर लिये हैं। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेशानुसार ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button