उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

सहस्त्रधारा के पास पहाड़ी से मलबा आने से तीन मकान दबे, पांच लोग घायल

देहरादून। सहस्त्रधारा के पास ब्रह्मपुरी क्षेत्र में देर रात पहाड़ी से मलबा आने से तीन मकान दब गये हैं। पांच लोगों के घायल होने की खबर थी। घटना रात नौ बजे के करीब बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में जुट गया है।

देहरादून में सहस्त्रधारा के पास बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। सड़क पर पहाड़ी से मलबा आने से पांच लोग घायल हो गये। इसके अलावा मलबे में तीन मकान, चार मवेशी और चार वाहन भी दब गये हैं। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक टीम, पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। मलबा हटाने के लिए तीन जेसीबी लगायी गयी है। बताया जा रहा है कि 500 मीटर क्षेत्र में मलबा फैल गया है।

घटना सहस्त्रधारा के पास ब्रह्मपुरी इलाके की सुरकंडा माता मंदिर के पास की है। क्षेत्र में बुधवार सुबह से बारिश हो रही है। रात 9 बजे के लगभग पहाड़ टूटकर सड़क पर गिर गया। इस मलबे में एक महिला, दो पुरुष और दो बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। मौके पर बचाव दल ने सभी को सकुशल निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक उपचार दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही सभी लोग अपने घरों से बाहर निकल गये।

एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि हादसे में तीन मकान पूरी तरह दब गये हैं। इसके अलावा तीन कार, एक आटो भी मलबे में दबे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर नरेश चंद्र दुर्गापाल, पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता सीएम पांडे, एसडीआरएफ के जवान, फायर ब्रिगेड कर्मी और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये थे। तीन जेसीबी मशीनों से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। देर रात तक बचाव कार्य जारी रहा। हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button