उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

सहस्त्रधारा हेमकुंड साहिब और केदारनाथ धाम में बनेंगे हेलीपोर्ट

देहरादून। सहस्त्रधारा हेमकुंड साहिब और केदारनाथ धाम में हेलीपोर्ट बनने से यात्रियों को कई सुविधाएं मिलेंगी। वर्तमान में प्रदेश में 83 हेलीपैड हैं, जिनमें 51 सरकारी और 32 प्राइवेट हैं, जब 22 हेलीपैड बनाने का काम चल रहा है।

यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान
प्रदेश में हवाई सेवाओं का विस्तार होने के साथ अब यात्री सुविधाओं पर सरकार खास ध्यान रखने जा रही है। इसके लिए सहस्त्रधारा, हेमकुंड साहिब और केदारनाथ धाम में हेलीपोर्ट बनाने जाएंगे। यात्रियों को इन हेलीपोर्ट पर वेडिंग रूम के साथ ही बैठने, पूछताछ काउंटर, जलपान सहित सभी जरूरी सुवधाएं मुहैया करायी जायेंगी। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग ने 33 नए हेलीपोर्ट और हेलीपैड प्रस्तावित किए हैं।

सहस्त्रधारा में बन रहा 11 करोड़ का हेलीपोर्ड
नागरिक उड्डयन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि सहस्त्रधारा में लगभग 11 करोड़ की लागत से अंतर्राष्ट्रीय स्तर का हेलीपोर्ट बनाया जा रहा है, जिसकी क्षमता 600 यात्रियों की होगी। इसके अलावा केदारनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में एक-एक हेलीपोर्ट प्रस्तावित है। https://sarthakpahal.com/

चारधाम यात्रा के दौरान गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से हेली सेवा का संचालन किया जाता है। अभी तक केदारनाथ धाम में हेलीपोर्ट नहीं है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों से गुजरना पड़ता है। प्रदेश सरकार नए हेलीपैड बनाने के साथ ही जहां पर यात्रियों की आवाजाही ज्यादा है, वहां पर हेलीपोर्ट बनाने पर विचार कर रही है। सचिव ने बताया कि मुख्य सचिव ने रामनगर, मसूरी, नैनीताल और हरिद्वार जैसे पर्यटक स्थलों में हेलीपोर्ट बनाने के निर्देश दिये हैं।

Related Articles

Back to top button