
देहरादून। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर और अनिल कपूर शनिवार सुबह देहरादून के मैक्स अस्पताल पहुंचे। वे शुक्रवार को देहरादून पहुंचे थे। उन्होंने आज कार हादसे में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत से मुलाकात की। दोनों ने पंत की सेहत का हाल जाना। उन्होंने बताया कि पंत की हालत में बहुत सुधार है। पंत की मां सरोज पंत से बात की गई है। पंत के सिर और रीढ़ की हड्डी का स्कैन हो चुका है और रिपोर्ट सामान्य है।
फाइटर हैं ऋषभ पंत, देश की करोड़ों दुआएं उनके साथ
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि ऋषभ की हालत स्थिर है। उनके प्रशंसकों से अपील की कि वे उनके लिए प्रार्थना करें, ताकि वह जल्द ठीक हो जाएं। मैक्स अस्पताल प्रबंधन के अनुसार दर्द और सूजन के कारण ऋषभ पंत के टखने और घुटने का एमआरआइ आज शनिवार को होगा। हड्डी में कोई बड़ा फ्रैक्चर नहीं है। अनुपम खेर और अनिल कपूर को जब ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बारे में पता चला, तो वो उनसे मिलने हॉस्पिटल पहुंच गए। अनुपर खेर बताते हैं, ‘जैसे ही हमें पता चला कि ऋषभ हॉस्पिटल में हैं, तो हम उन्हें यहां देखने आए। अब वो पहले से बेहतर हैं। पूरे हिंदुस्तान की दुआएं उनके साथ हैं। वो जल्द ही ठीक होंगे, वो फाइटर हैं।’
दोस्त के तौर पर पंत को मिलने गये थे : अनिल कपूर
वहीं अनिल कपूर कहते हैं, ‘वो जोश में हैं. हमें जो-जो फिक्र थी, अब वो बिल्कुल नहीं है।’ आगे बात करते अनुपम खेर और अनिल कपूर कहते हैं, ‘हमने उन्हें हंसाया थोड़ा सा। हम बॉलीवुड स्टार्स नहीं, बल्कि दोस्त के तौर पर उनसे मिलने गए थे।’ अनुपम खेर ने भी ये कहा कि ‘मुझे लगता है कि ऐसे समय में मिलने जाना चाहिए। हॉस्पिटल का प्रोटोकॉल फॉलो करते हुए हमने उनसे मुलाकात की।’ अपनी मां और बहन को सरप्राइज देने ऋषभ अकेले मर्सडीज कार चलाते हुए दिल्ली से रुड़की के ढंडेरा स्थित अशोक नगर अपने घर आ रहे थे। लेकिन इस दौरान उनकी कार कार हादसे का शिकार हो गई।
गाड़ी धीरे चलाने की दी सलाह
ऋषभ पंत और अनिल कपूर से मिलने के बाद अनुपम खेर और अनिल कपूर ने सभी को धीरे गाड़ी चलाने की सलाह भी दी। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि सभी दुआ करें कि वो जल्द ही ठीक हो जाएं. अनुपम खेर और अनिल कपूर से ऋषभ पंत का हाल जानने के बाद यकीनन फैंस की टेंशन थोड़ी कम हुई होगी। उम्मीद करते हैं कि ऋषभ पंत जल्द ही ठीक होकर मैदान में खेलते हुए नजर आएंगे। https://sarthakpahal.com/