उत्तराखंडबड़ी खबरराजनीति

मुख्यमंत्री धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे दिल्ली

Listen to this article

देहरादून। मुख्यमंत्री धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिल्ली में डेरा डाल लिया है। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को दिल्ली गये हैं। यहां एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के साथ ही वह केंद्रीय नेताओं से भी मिलेंगे और चुनाव संबंधी फीडबैक देंगे। केंद्रीय नेताओं से मुलाकात के बाद सीएम धामी उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव में प्रचार प्रसार को भी लखनऊ जा सकते हैं। चुनाव के बाद भाजपा में चल रहे घमासान पर भी दोनों नेता स्थिति स्पष्ट करेंगे।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा के लिए दो चरण में मतदान हो चुके हैं जबकि पांच चरण का मतदान शेष है। उत्तराखंड में सभी 70 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। इस कारण उत्तराखंड के भाजपा नेताओं को उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी जा रही है। प्रदेश भाजपा ने यूपी में चुनाव ड्यूटी के मद्देनजर 80 कार्यकर्ताओं की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजी है।

विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा विधायकों हरभजन सिंह चीमा, कैलाश गहतोड़ी और संजय गुप्ता द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर भी दोनों नेता स्थिति स्पष्ट कर सकते हैं। संजय गुप्ता ने सीधे मदन कौशिक पर चुनाव के दौरान भीतरघात करने का आरोप लगाया है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button